ईशान कोण घर की उत्तर पूर्व दिशा होती है। वास्तु के अनुसार और ज्योतिष के अनुसार यह घर का सबसे पवित्र स्थान होता है जिसमें ईश्वर का निवास स्थान होता है। ऐसा माना जाता है कि घर के ईशान कोण को हमेशा साफ़ सुथरा रखना चाहिए जिससे घर में माता लक्ष्मी का वास ही। वास्तु के अनुसार इस स्थान के लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव का एक नाम ईशान भी है। भगवान शिव का आधिपत्य उत्तर-पूर्व दिशा में होता है। इसलिए घर में भी इस दिशा को मंदिर या पूजा के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है।
वहीं वास्तु के अनुसार कुछ चीजें घर के ईशान कोण में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए अन्यथा आर्थिक हानि होने के साथ घर का विनाश भी निश्चित है। आइए वास्तु विशेषज्ञ, न्यूमेरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर, मधु कोटिया जी से जानें कि घर के ईशान कोण में क्या होना चाहिए और किन चीजों को इस दिशा में रखने से बचना चाहिए।
वास्तु की मानें तो आपको भूलकर भी घर के ईशान कोण में कोई भी भारी चीज नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि आप इस स्थान पर भारी चीज रख देते हैं तो आपकी एनर्जी फ्लो नहीं करती है तो आपको आर्थिक हानि हो सकती है। इसलिए इस स्थान पर भारी अलमारी, स्टोर रूम आदि बनाने से बचें। इस स्थान में कोई भी भारी सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips:घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें, हो सकते हैं कंगाल
कभी भी ईशान कोण में जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर का यह कोना सबसे पवित्र होता है और यह ईश्वर का स्थान माना जाता है। इसलिए आप कभी भी इस जगह पर जूते चप्पल या फिर कूड़ा कचरा इकठ्ठा न करें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है।
घर के उत्तर पूर्व कोने में यानी कि ईशान कोण में भूलकर भी आपको बाथरूम नहीं बनाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर के इस कोने में भगवान का निवास स्थान है और उसी जगह पर वॉशरूम बनाने से आपको शारीरिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसा करने से आपका सारा जमा किया गया धन व्यर्थ की बीमारियों में लगने लगता है और बहुत जल्द ही घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। ऐसा करने से आप कभी भी पैसा नहीं बचा पाते हैं।(वास्तु के अनुसार किचन की सही दिशा )
कभी भी आपको घर के ईशान कोण में खासतौर पर कपल्स का बेड रूम नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से आपसी रिश्तों में मन मुटाव होता है और व्यर्थ की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घर के ये कोना सीधे तौर पर भगवान शिव का स्थान माना जाता है और इस स्थान पर बेडरूम बनाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips:उत्तर मुखी घर में भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, होगी धन की हानि
इस प्रकार घर के ईशान कोण से जुड़े वास्तु को फॉलो करके आप घर में खुशहाली ला सकती हैं और घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।