
घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है घर में मनी प्लांट लगाना। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में यह पौधा मौजूद होता है वहां सदैव खुशहाली बनी रहती है और माता लक्ष्मी का वास होता है। मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसे वास्तु और ज्योतिष दोनों में बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसी वजह से लोग अपने घर या ऑफिस में मनी प्लांट जरूर लगाते हैं। हालांकि, मनी प्लांट से जुड़ी कई मान्यताएं भी प्रचलित हैं। अक्सर आपने लोगों को ऐसा ऐसा कहते सुना होगा कि मनी प्लांट किसी दूसरे के घर से चोरी करके लगाना ज्यादा शुभ होता है और लोग मानते हैं कि ऐसा करने से घर में धन वृद्धि होती है। वहीं ज्योतिष और वास्तु में ऐसा कहा जाता है कि घर में कभी भी मनी प्लांट चोरी करके नहीं लगाना चाहिए। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें कि घर में चोरी का मनी प्लांट लगाना शुभ क्यों नहीं माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का संबंध धन, समृद्धि और देवी लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए इस पौधे को घर में बहुत सम्मान के साथ लगाया जाता है। अगर आप किसी दूसरे के घर या बगीचे से चोरी करके मनी प्लांट लाती हैं तो इसे नकारात्मक माना जाता है। चोरी करना स्वयं में एक गलत कर्म है और यदि आप इतने शुभ पौधे को चोरी से घर में लगाती हैं तो ये शुभ नहीं होता है। ऐसा करना शास्त्र संवत नहीं माना जाता है और इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं। ज्योतिष के अनुसार, जब किसी चीज को गलत तरीके से घर लाया जाता है तो वह घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है। इसलिए यदि आप धन और समृद्धि की कामना करने के लिए मनी प्लांट लगाती हैं, तो इसे चोरी से न लगाएं।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: मनी प्लांट लगाने के बाद रुक गए सारे काम? जानें, आखिर क्या गलती कर रहे हैं आप
जिस तरह से मनी प्लांट चोरी से नहीं लगाना चाहिए, उसी तरह मनी प्लांट किसी को उपहार में देना भी शुभ नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट धन और आर्थिक ऊर्जा का प्रतीक होता है। जब आप इसे किसी को उपहार में देती हैं तो इससे आपके घर की समृद्धि का एक हिस्सा दूसरे घर में चला जाता है।हालांकि, यह पूरी तरह नकारात्मक नहीं है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट देने से पहले इस मान्यता को समझना चाहिए। यदि किसी को पौधा देना ही हो तो अन्य पौधे जैसे तुलसी, एलोवेरा या स्नेक प्लांट देना ज्यादा शुभ हो सकता है।
View this post on Instagram
वास्तु और ज्योतिष दोनों में यह माना जाता है कि घर में रखी हर चीज की ऊर्जा का सीधा असर परिवार के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में अगर कोई चीज गलत तरीके से घर लाई गई हो, तो उसकी ऊर्जा भी नकारात्मक हो सकती है। इसी वजह से ऐसा माना जाता है कि चोरी से लाया गया मनी प्लांट घर में लगाने से धीरे-धीरे आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसा करने से परिवार में तनाव, खर्चों में वृद्धि या धन की कमी जैसी स्थितियां भी देखने को मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर का मनी प्लांट भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें, हो सकते हैं कंगाल

ज्योतिष और वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा किसी नर्सरी से खरीदकर ही घर में लगाना सबसे शुभ तरीका माना जाता है। जब आप किसी पौधे को अपनी कमाई से खरीदकर लाती हैं तो उसमें सकारात्मक ऊर्जा जुड़ जाती है। घर में मनी प्लांट लगाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे घर में इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलें। इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। इस पौधे को हमेशा हरा-भरा और साफ रखना चाहिए जिससे माता लक्ष्मी आकर्षित होती हैं।
अगर आप भी घर में मनी प्लांट लगाती हैं तो इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप इसी किसी और के घर से चुराकर भूलकर भी न लगाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।