
रात में सोते वक्त हम कभी इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि हमारे सोने की दिशा क्या है, मगर शादीशुदा जीवन में यह बहुत जरूरी होता है। भारतीय परंपराओं और ज्योतिष शास्त्र में जीवन के कई छोटे-छोटे नियम बताए गए हैं, जिनका संबंध परिवार की खुशहाली और दांपत्य जीवन की मधुरता से होता है। इन्हीं में से एक है, रात में पत्नी का पति के साथ सही दिशा में सोना। अमूमन लोग इस बात पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं, मगर शास्त्रों में एक नियम पति-पत्नी के सोने की दिशा से भी जुड़ा हुआ है। इस विषय में हमारी बातचीत मध्य प्रदेश, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य सौरभ त्रिपाठी से हुई । वह कहते हैं, "अक्सर यह सवाल उठता है कि रात में पत्नी को पति के लेफ्ट साइड सोना चाहिए या राइट साइड? ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पत्नी का पति के बाईं ओर सोना अधिक शुभ माना जाता है। "
पंडिता सौरभ ने हमें इसके पीछे छुपे कई आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कारण भी बताए हैं-
हिंदू धर्म में पति-पत्नी को शिव और शक्ति का स्वरूप माना गया है। जहां एक तरफ शिव स्थिरता, संरक्षण और संतुलन का प्रतीक कहा गया है, वहीं दूसरी तरफ शक्ति को ऊर्जा, प्रेम और विकास का कारक बताया गया है। जब पत्नी पति के बाईं ओर सोती है, तो यह शिव-शक्ति के संतुलन को दर्शाता है। इस संतुलन से दोनों के बीच सामंजस्य बढ़ता है और रिश्ते में मजबूती आती है।

हृदय बाईं ओर होता है। इसलिए माना जाता है कि जब पत्नी पति के बाईं ओर सोती है, तो दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव गहरा होता है। इससे पति-पत्नी के बीच समझ, देखभाल और अपनापन बढ़ता है। यह भी कहा जाता है कि इस तरह सोने से रिश्ते में प्रेम की भावना मजबूत होती है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ानी है? जानें पति-पत्नी की तस्वीर लगाने की सही दिशा
धार्मिक ग्रंथों में दांपत्य जीवन में सामंजस्य बैठाने को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। पत्नी का पति के बाईं ओर सोना प्रतीकात्मक रूप से बराबरी को दर्शाता है। विवाह बंधन में पति और पत्नी दोनों को एक ही गाड़ी के दो पहिए बताया गया है। दोनों के बीच की समझ अगर मजबूत है, तो रिश्ते में अहंकार की गुंजाइश अपने आप ही कम हो जाती है और तब ही होता है, जब दोनों एक दूसरे को बराबर समझते हों।
मान्यताओं के अनुसार पत्नी का बाईं ओर होना एक सुरक्षित और संरक्षित स्थान माना जाता है। वहीं पति का दायां भाग कर्तव्य और जिम्मेदारी का प्रतीक माना गया है। इस व्यवस्था से पत्नी को सुरक्षा और विश्वास की भावना मिलती है, जबकि पति अपने कर्तव्यों को पूर्ण कर पाता है। इससे रिश्ते में भरोसा और स्थिरता बढ़ती है।
हिंदू धर्म में पत्नी को घर की लक्ष्मी माना जाता है। मान्यता है कि जब गृहलक्ष्मी सही स्थान पर रहती हैं, तो घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। पत्नी का पति के बाईं ओर सोना घर में सकारात्मक ऊर्जा और शुभता को आमंत्रित करता है। इससे परिवार में शांति और खुशहाली का वातावरण बना रहता है।

पत्नी के पति के बाईं ओर सोने की सलाह इसलिए भी दी जाती है, ताकि रिश्ते में संतुलन, सम्मान और दीर्घकालिक साथ बना रहे। इससे आपका रिश्ता लंबे समय तक चलता है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
अत: ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पत्नी का पति के बाईं ओर सोना चाहिए, ताकि दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और संतुलन बना रहे। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।