herzindagi
money plant vastu mistakes

Vastu Tips: घर का मनी प्लांट भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें, हो सकते हैं कंगाल

वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट बेहद शुभ माना जाता है लेकिन कभी भी इसे किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2022-05-27, 13:08 IST

घर की सुख समृद्धि के लिए लोग वास्तु से जुड़ी कई बातों का ध्यान रखते हैं। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी चीजें सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं, वहीं यदि चीजों को रखने के लिए वास्तु का ध्यान न रखा जाए तो ये घर में नकारात्मकता लाता है। जिस प्रकार लोग घर में चीजों को सही दिशा और स्थान पर रखते हैं उसी तरह घर में पौधों को रखने के लिए भी वास्तु के कुछ नियम बनाए गए हैं।

घर में कुछ पौधों को रखना एक अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे ही पौधों में से एक है मनी प्लांट। ये पौधा घर में सुख समृद्धि का कारक बन सकता है और खुशहाली ला सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में लगा ये पौधा कभी भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको धन हानि हो सकती है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आरती दहिया जी से जानें कि घर का मनी प्लांट किसी को गिफ्ट में क्यों नहीं देना चाहिए।

कभी भी किसी को गिफ्ट में न दें मनी प्लांट

never gift moneyplant

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट कभी भी दूसरों को नहीं देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि घर में लगा मनी प्लांट शुक्र ग्रह का कारक होता है और इसे घर में लगाने से शुक्र ग्रह को प्रसन्न किया जा सकता है। लेकिन जब आप इस पौधे को किसी और को गिफ्ट में देते हैं तो ये पौधे के साथ आपके घर की सुख समृद्धि को भी दूसरे के घर में पहुंचा देता है और आपको धन हानि हो सकती है। दरअसल यदि वास्तु की मानें तो मनी प्लांट या उसकी पत्तियां किसी को भी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से धन के साथ पुण्य की हानि भी होती है।

इसे जरूर पढ़ें:मनी प्लांट के पौधों से कीड़े हटाने के लिए ये टिप्स अपनाएं

जमीन पर न लगाएं मनी प्लांट

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो बहुत तेजी से बढ़ता है। लेकिन वास्तु के अनुसार इस पौधे को कभी भी जमीन पर नहीं लगाना चाहिए ऐसा माना जाता है कि जमीन पर लगा हुआ मनी प्लांट घर में नकारात्मकता का कारणबनता है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि पौधे की लताएं जमीन को न छुएं। हमेशा ये पौधा किसी गमले या पानी में लगाना चाहिए। चूंकि यह पौधा माता लक्ष्मी का पौधा माना जाता है, इसलिए इसे जमीन पर लगाना माता लक्ष्मी का अपमान करना है। इसके साथ ही ध्यान रखने वाली बात है कि इस पौधे को कभी भी घर के गार्डन में नहीं लगाना चाहिए।

सूखा हुआ मनी प्लांट न लगाएं

money plant mistakes to avoid

वास्तु के अनुसार सूखा हुआ मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह आपके घर की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। इससे बचने के लिए मनी प्लांट को नियमित रूप से पानी देते रहें। जब भी आपको इसकी पत्तियां सूखी नजर आएं तो आप उन सूखी पत्तियों को हटा दें या फिर इस पौधे को ही घर से हटा दें। सूखा हुआ मनी प्लांट आपको धन हानि की ओर ले जा सकता है।

money plant vastu

क्या है एक्सपर्ट की राय

वास्तु एक्सपर्ट डॉ आरती दहिया जी बताती हैं कि मनी प्लांट बुध ग्रह का प्रतीक होता है और ऐसा माना जाता है कि यदि हम किसी को भी ये पौधा गिफ्ट करते हैं तो हम धन और अवसर दूसरों को भेज देते हैं। चूंकि ये पौधा सुंदरता का भी प्रतीक है इसलिए यह शुक्र ग्रह से भी संबंध रखता है। ये पौधा मन को प्रसन्न रखता है और दूसरों को गिफ्ट में देने से घर की शांति पर भी असर हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाने से आएगा गुड लक, इन अहम बातों का रखें ध्यान

घर के बाहर न रखें मनी प्लांट

मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर रखें। वास्तु के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति आपके घर का मनी प्लांट या उसकी पत्तियां तोड़कर ले जाता है तो यह इस बात को दिखाता है कि वो आपके घर से समृद्धि और धन भी ले जा रहा है। चूंकि इस पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती है इसलिए इसे घर के अंदर ही लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर के बाहर लगाना शुभ नहीं होता है। यह बाहर के मौसम में आसानी से सूख जाता है और बढ़ता नहीं है। इस पौधे का रुका हुआ विकास अशुभ होता है। यह आर्थिक तंगी का कारण बनता है।

अगर आपके घर में भी मनी प्लांट है तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप इसे कभी भी किसी बाहरी को न दें। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।