हर महिला की कामना होती है कि उसका घर-परिवार सदैव स्वस्थ और खुशहाल रहे, घर में किसी तरह का क्लेष या परेशानी ना हो। इसके लिए महिलाएं अपनी तरफ से हर संभव प्यास भी करती हैं, लेकिन कई बार जीवन में परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है। ऐसी स्थितियों से घर-परिवार को बचाने के लिए महिलाएं घर पूजा-पाठ से लेकर वास्तु के कई उपाय करती हैं। लेकिन आप शायद यह बात नहीं जानती हों को घर में गुड लक लाने में मनी प्लांट बहुत सहायक है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर के लिए बेहद शुभ माना जाता है। हमारे जीवन में पेड़-पौधे का विशेष महत्व है, क्योंकि यही हमें ऑक्सीजन देते हैं। Money plant घर की वायु को तो शुद्ध बनाता ही है, साथ ही यह घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बनाए रखने में भी मदद करता है। जाने माने वास्तु एक्सपर्ट नरेश सिंगल से जानते हैं मनी प्लांट लगाने के नियम और फायदे-
मनी प्लांट को घर में लगाए जाने शुभ पौधों जैसे कि नींबू, तुलसी, चमेली, लैवेंडर, गुलाब आदि के समान समृद्धि और खुशहाली लाने वाला माना जाता है। यह पौधा घर में लगाए जाने पर उसी तरह से लाभ देता है जैसे कि लाफिंग बुद्धा के होने से अर्जित होता है। अगर आप घर बैठे आकर्षक दाम पर मनी प्लांट पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं। Root Bridges Indoor Golden Money Plant (Pot included), जिसकी M.R.P. ₹315.00 है, आप ऑफर के तहत सिर्फ ₹199.00 में पा सकती हैं।
ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से भाग्य का उदय होता है। मनी प्लांट की पत्तियां गहरी हरी, मोटी और दिल के आकार वाली होती हैं। इस पौधे की खासियत यह है कि यह बारहों महीने हरा बना रहता है। मनी प्लांट बेल के रूप में तेजी से विकसित होता है। यह पौधा विशेष रूप से घर के अंदर ही लगाया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: गुड लक को घर से दूर कर सकती हैं रुकी हुई और बंद घड़ियां, अपनाएं ये वास्तु टिप्स
इसे जरूर पढ़ें: कहीं वास्तु दोष की वजह से तो नहीं होती महिलाओं में थकान और परेशानी
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।