Sun Mar 22, 2026 | Updated 02:16 AM IST HZ Awards 2026
money plant growing tips

Money Plant Growing Tips: पानी में लगा मनी प्लांट जंगल की तरह होगा घना, बस नारियल के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल

How To Grow Money Plant: मनी प्लांट ऐसा पौधा है, जो ज्यादातर घरों में लगा होता है। ये घर की शोभा बढ़ाने का काम करता है। कई लोग इसे गमले में लगाते हैं, तो कई लोग इसे पानी से भरी बोतल या जार में भी उगाते हैं। हालांकि कई बार लोगों की शिकायत होती है कि पानी में लगाया गया मनी प्लांट धीरे-धीरे बढ़ता है या उसके पत्ते छोटे रह जाते हैं। ऐसे में हम आपको नार‍ियल के छ‍िलकों का आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 13:24 IST

Money Plant Plantation Tips: हमारे यहां भारत में लोग अपने घरों में कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। इससे हमारे घरों की खूबसूरती निखरकर सामने आती ही है, साथ ही आपको फ्रेश फल, फूल और सब्जियां भी आसानी मिल जाती हैं। इन्हीं में से एक मनी प्लांट भी हैं। लोग इसे अपने घरों में कई तरह से लगाते हैं। जैसे कोई गमले में लगाता है तो कोई डायरेक्ट जमीन की मिट्टी में। कुछ लोग तो इसे पानी में भी उगाते हैं।

हालांकि, कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि पानी में लगा मनी प्लांट घना नहीं होता है। इसके लिए वो न जाने क्या-क्या करती हैं। इसके बाद भी कोई खास फर्क नहीं देखने को मिलता और कुछ ही दिनों में पौधा मुरझा जाता है। मेरी दादी हैं, जो गार्डनिंग का बहुत शौक रखती हैं, बताती हैं कि नारियल के छिलके से भी आप पानी में लगे मनी प्लांट काे घना बना सकती है। उन्होंने इसका इस्तेमाल करने का आसान तरीका भी बताया हे। आइए जानते हैं-

money plant growing tips (2)

मनी प्लांट के लिए नारियल का छिलका क्यों है फायदेमंद?

मेरी दादी बताती हैं कि नारियल के छिलके में कुछ ऐसे नेचुरल इंग्रीडिएंट पाए जाते हैं जाे पौधों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। ये धीरे-धीरे पानी में घुलकर पौधे को पोषण देने का काम करते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं तो ये पौधे को घना बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- Gardening Hacks: बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में उग जाते हैं ये 5 पौधे, घर की बढ़ जाती है खूबसूरती

कैसे करें नारियल के छिलके का इस्तेमाल?

सबसे पहले नारियल का सूखा छिलका ले लीजिए। अब उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद जिस बोतल या जार में मनी प्लांट लगा हुआ है, उसमें कम से कम दो छोटे नारियल के छिलके के टुकड़े डाल दें। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा छिलका न डालें।

यह भी पढ़ें- Gardening Tips: मनी प्लांट को देना है परफेक्ट शेप, तो आजमाएं ये आसान तरीके; तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगी बेल

कुछ दिनों बाद जब आप पानी बदलेंगी, तो पुराने टुकड़े निकालकर नए डाल सकती हैं। इससे पौधे को समय-समय पर पोषण मिलता रहेगा। साथ ही इनकी बेलें तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेंगी भी।

पानी में मनी प्लांट उगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • हर हफ्ते पानी बदलना बेहतर होता है।
  • मनी प्लांट को सीधी तेज धूप न रखें।
  • इसे ऐसी जगह रखें जहां हल्की रोशनी मिलती रहे।
  • जिस जार या बोतल में पौधा लगा रही हैं, उसे समय-समय पर साफ करते रहें।
  • पीले या खराब पत्तों को हटाती रहें।

यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्‍स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली

पौधे को घना बनाने के लिए ये टिप्स भी अपनाएं

  • बेल को समय-समय पर हल्का ट्रिम करती रहें
  • बहुत ज्यादा पानी में डूबा कर न रखें, जड़ें ही पानी में रहें
  • पौधे को कभी-कभी फ्रेश हवा वाली जगह पर रखें

money plant growing tips (1)

यह भी पढ़ें- Jade Plant की कटिंग से कैसे उगाएं ढेर सारे नए पौधे? करें ये आसान काम, पूरे घर में छा जाएगी हरियाली

आपको बता दें कि मनी प्लांट को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। अगर आप नारियल के छिलके का ये आसान तरीका अपनाएंगी और पौधे की नियमित देखभाल करेंगी, तो आपका मनी प्लांट भी धीरे-धीरे घना और हरा-भरा दिखने लगेगा।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Herzindagi video

FAQ
मनी प्‍लांट लगाने का सही समय क्‍या है?
मार्च या जुलाई का महीना मनी प्‍लांट लगाने के लिए एकदम सही होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।