
दरवाजे हों या खिड़कियां, सभी घरों में इन पर पर्दे जरूर लगाए जाते हैं। हम अक्सर पर्दों को बदलते भी रहते हैं। जब हम अच्छे पर्दे लगाते हैं तो लिविंग रूम हो या बेड रूम, इसका पूरा लुक ही चेंज हो जाता है। हालांकि, हम नए पर्दे तो लगा लेते हैं, लेकिन पुराने को फेंक देते हैं। अगर आप भी यही करती हैं तो हम आपको बता दें कि पुराने पर्दे भी आपके कई काम आ सकते हैं। दरअसल, आप इन्हें कई नए तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इससे आपका पैसा भी बचेगा और घर में चीजों का सही इस्तेमाल भी हो जाएगा। आइए जानते हैं कि पुराने पर्दों को आप किन-किन तरीकों से दोबारा यूज कर सकती हैं।
पुराने पर्दों का कपड़ा अक्सर अच्छा और मजबूत होता है। आप इससे आसानी से कुशन कवर बना सकती हैं। बस अपने कुशन के साइज के हिसाब से कपड़े को काटकर सिल लें। इससे आपका लिविंग रूम भी नया-नया सा लगेगा। चाहें तो बेडरूम के तकियों के लिए भी कवर बना सकती हैं।

अगर पर्दा ज्यादा पुराना हो गया है, तो आप उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे आप किचन क्लॉथ या पोछे के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको किचन के लिए बाजार से कोई कपड़ा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें- खारे पानी की वजह से आपके घर के बाथरूम का नल भी पड़ सकता है काला, इन टिप्स को करेंगी फॉलो तो चमक रहेगी सालों-साल बरकरार
आप चाहें तो पुराने पर्दों से शॉपिंग बैग या छोटी-छोटी थैलियां भी बना सकती हैं। जब भी आप बाजार से सब्जियां लेने जाएं तो इन्हें ले जा सकती हैं। इससे पलास्टिक की पॉलीथीन का इस्तेमाल भी कम होगा।

सभी घराें में एक से एक डिजाइन के पर्दे लगाए जाते हैं। ऐसे में अगर आपके पर्दे का डिजाइन अच्छा है, तो आप उसे काटकर टेबल कवर या टेबल रनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके डाइनिंग एरिया का लुक भी बदल जाएगा।
अलमारी या किचन की शेल्फ को ढकने के लिए भी आप इन्हीं पुराने पर्दों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे धूल कम जमेगी और सफाई भी आसानी से हो जाया करेगी। पुराने कपड़ों का सही यूज भी आपको पता होगा, तो आप इसे कभी फेकेंगी नहीं।
इसे भी पढ़ें- बेकार समझना छोड़िए! पुराने कपड़ों से भी कमा सकती हैं पैसा, जानें कैसे

पर्दों को इस्तेमाल करने से पहले एक बार अच्छे से धो जरूर लें। इससे पर्दों में जमी धूल और गंदगी निकल जाए और जब आप इसका इस्तेमाल करेंगी तो ऐसा लगेगा कि आप कोई नया पर्दा लेकर आई हैं।
तो अगर आप भी पुराने पर्दे को बेकार समझकर फेंक देती थीं तो अब उन्हें आप कई तरह से दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं और अपने घर को भी नया लुक दे सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।