
हम सभी को बचपन से घर और स्कूलों में बताया गया है कि रोज सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश करना जरूरी होता है। इससे दांत में फंसे कीटाणु साफ होते हैं और हाइजीन मेंटेन रहता है। वहीं हर तीन से छह महीने पर ब्रश को चेंज करने की भी सलाह दी जाती है। हालांकि, जब हम नया टूथब्रश खरीदकर लाते हैं तो पुराने को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये घिसा-पिटा पुराना ब्रश भी आपके कई काम आ सकता है?
मैं भी पहले पुरने ब्रश फेंक देती थी, लेकिन बाद में इंस्टाग्राम पर पुराने ब्रश को यूज करने के कुछ खास तरीके देखे। दरअसल, टूथब्रश के छोटे और हार्ड ब्रिसल्स उन जगहों तक पहुंच जाते हैं, जहां बड़ा ब्रश या कपड़ा काम नहीं कर पाता है। अगर आप भी थोड़ी स्मार्टनेस दिखाएंगी, तो इस छोटे से ब्रश से कई काम आसानी से कर सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं-
गैस स्टोव के बर्नर और कोनों में अक्सर गंदगी जम जाती है। ऐसे में पुराने टूथब्रश से इन कोनों को आसानी से साफ किया जा सकता है। सबसे पहले तो थोड़ा सा साबुन या क्लीनर लगाकर रगड़ें। इससे स्टोव बिना ज्यादा मेहनत के साफ हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- किचन से लेकर बाथरूम तक, घर में रखी ये चीजें भी होती हैं एक्सपायर; 90% लोग बिना जाने करते हैं सालों तक स्टोर
-1775717562149.jpg)
हम सभी के घर में किचन या बाथरूम में टाइल्स जरूर लगी होती हैं। ऐसे में टाइल्स के बीच की लाइनें जल्दी गंदी हो जाती हैं। अब इसे साफ करने के लिए टूथब्रश से इन जगहों को रगड़ दें। आप थोड़ी सी सफाई वाली लिक्विड भी डाल सकती हैं। इससे टाइल्स फिर से साफ और नई जैसी दिखने लगेगी।
यह भी पढ़ें- रात में ब्रश किए बिना सोती हैं आप, तो हो सकती हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम्स
स्विच बोर्ड तो हमेशा इस्तेमाल होता रहता है। इसे कवर करके रखने का भी कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। ऐसे में इस पर धूल और गंदगी जल्दी जमा हो जाती है। अब इसे साफ करने के लिए ड्राई टूथब्रश से हल्के हाथों से साफ कर लें। ध्यान रखें कि बिजली बंद हो। इससे बिना किसी नुकसान के सफाई हो जाती है।
यह भी पढ़ें- बाथरूम में खुला टूथब्रश रखने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए इसके नुकसान
कंघी और हेयरब्रश में बाल और गंदगी ताे फंस ही जाती है। इनकी सफाई करने में भी टूथब्रश काम आ सकता है। सबसे पहले तो हेयरब्रश और कंघी को थोड़े पानी और शैंपू से धो लें। अब टूथब्रश से आसानी से गंदगी निकाल सकती हैं।
-1775717454757.jpg)
हम सभी लैपटॉप और कंप्यूटी का इस्तेमाल जरूर करते हैं। ऐसे में कीबोर्ड के बीच में भी धूल जमा हो जाती है, जिसे निकालना मुश्किल होता है। इसमें भी टूथब्रश भी आपकी मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें- घर में पड़े हैं बेकार टूथब्रश! फेंकने के बजाय यहां जानें जबरदस्त इस्तेमाल, वायरल हो रहा है जुगाड़
तो अगर आप भी पुराने टूथब्रश को फेंक देती थीं, तो अब से ऊपर बताए गए तरीकों से आप इसका कई तरह से यूज कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/vecteezy
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।