
घर में अक्सर महिलाएं चीजों को सालों तक संभाल कर रखती हैं। कुछ चीजें एक्सपायर होने के बाद भी लोग रोज यूज कर रहे होते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं चलता। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उनके दिमाग में कभी नहीं आता कि ऐसी चीजें भी एक्सपायर हो सकती हैं। किचन से लेकर बाथरूम और ड्रेसिंग टेबल तक, अगर आप अपने घर में ध्यान देंगी, तो कहीं न कहीं आपको ऐसा सामान मिल जाएगा, जो एक्सपायर हो चुका होगा। अक्सर महिलाएं घर की जिम्मेदारियों में इतनी व्यस्त रहती हैं कि इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं दे पातीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे यूज करते समय लोग कभी ध्यान नहीं देते।
ऐसे बहुत कम लोग होंगे, जो दुकान ने टूथपेस्ट खरीदते समय इसकी एक्सपायरी डेट चेक नहीं करते। कई लोग एक साथ 2 से 3 टूथपेस्ट खरीद लाते हैं। उन्हें लगता है कि कौन बार-बार खरीदने जाएगा, लेकिन एक्सपायर हो जाने के बाद भी इसे यूज करते रहते हैं। ध्यान रखें कि एक्सपायर टूथपेस्ट आपके दातों और मसूड़ों के लिए नुकसानदायक है। यह आपके शरीर में अंदर जा सकता है और कई तरह की बीमारी पैदा कर सकता है।

कुछ लोग महीनों तक एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें लगता है कि यह कभी एक्सपायर नहीं होता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। टूथब्रश की लाइफ 3 महीनों के लिए ही होती है, अगर यह इसके पहले खराब हो गया है, तो इसे बदल लेना चाहिए। ऐसा इसिलए, क्योंकि इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- Genius Iron Hacks: कपड़ों की सिलवटें ही नहीं, इन 7 कामों में भी कमाल दिखाता है आयरन

आज से पहले आपने कभी किसी भी परफ्यूम और डियोड्रेंट की डेट चेक नहीं की होगी। बहुत कम लोग होते हैं, जो परफ्यूम और डियोड्रेंट की खरीदते समय डेट चेक करते हैं। कई लोग 3 से 4 सालों तक घर में परफ्यूम और डियोड्रेंट संभालकर रखते हैं, क्योंकि इसका रोज यूज नहीं होता, लेकिन ध्यान रखें कि परफ्यूम और डियोड्रेंट पर भी एक्सपायरी डेट लिखी होती है।

आपने कभी शेविंग क्रीम और रेजर पर लिखी डेट पर ध्यान दिया है। इसकी भी एक्सपायरी डेट होती है, जिसका इस्तेमाल आपको उतने समय तक ही करना चाहिए। कई लोग इसे स्टोर करना भी पसंद करते हैं और सालों तक संभालकर रखते हैं। यह आपकी स्किन पर सीधा यूज होता है, इसलिए यह नुकसानदायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- कपड़ों को भिगाने के लिए महंगे डिटर्जंट पाउडर पर नहीं करने होंगे पैसे खर्च, इस 1 रुपये की चीज से साफ हो जाएंगी गंदगी

कई लोगों को यह पता ही नहीं है कि शैंपू और साबुन भी एक्सपायर होता है। ध्यान रखें कि केवल खाने-पीने की चीजें ही एक्सपायर नहीं होती। डेली यूज में होने वाला शैंपू और साबुन, जिसे नहाते समय आप हर दिन यूज करती हैं, यह भी एक्सपायर होता है। इसे खरीदकर अगर आप अपनी अलमारी में स्टोर करती हैं, तो पहले इसकी डेट चेक कर लें।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।