
अगर कोई कहे कि प्रेस का क्या काम है, तो अधिकतर लोगों का पहला जवाब कपड़ों की सिलवटें दूर करना होगा, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके घर में मौजूद यह छोटा उपकरण कई मुश्किल कामों का स्मार्ट सॉल्यूशन भी है? आयरन से आप कालीन पर पड़े फर्नीचर के गहरे निशान, लकड़ी की मेज पर लगा पानी का दाग या फिर बच्चों द्वारा दीवार पर की गई कलाकारी इन सब चीजों से मिनटों में छुटकारा पा सकती हैं। हो सकता है, कि आप इस लाइन को पढ़ने के बाद सोच में पड़ गए हो, कि क्या भला ऐसा भी हो सकता है? जी हां, यह सच है आप आयरन से निकलने वाली हीट इन सभी कामों को मिनटों में ठीक कर सकता है। नीचे लेख में जानें कैसे करें इस्तेमाल।

अगर कालीन के ऊपर किसी भारी फर्नीचर सोफा या अलमारी को रख दें, तो इसकी वजह से उस पर निशान पड़ जाते हैं। यह न केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि कमरे की सुंदरता को भी खराब करते हैं। इन निशान को हटान के लिए उस जगह पर एक गीला तौलिया रखें और उसके ऊपर गर्म आयरन को हल्के हाथ से चलाएं। आयरन की भाप कालीन के रेशों को वापस फुला देगी और निशान गायब हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- गंदी टाइल्स को रगड़-रगड़ कर थक गए हैं हाथ? इंटरनेट पर वायरल यह ट्रिक आएगी काम, बस सफाई से पहले लगाएं इन 3 चीजों का पेस्ट

कॉफी मग या ठंडे गिलास को बिना कोस्टर के लकड़ी की मेज पर रखने से निशान बन जाते हैं। इन्हें हटाने के लिए दाग पर एक सूती कपड़ा रखें। इसके बाद इसके ऊपर हल्का गर्म प्रेस घुमाएं। हीट लकड़ी में मौजूद नमी को सोख कर इसे सही कर देता है।
अगर मेज या फर्श पर मोमबत्ती का मोम गिर गया है, तो उसे खुरचने के बजाय उसके ऊपर एक टिश्यू पेपर रखें। इसके बाद उस पर गर्म आयरन चलाएं। हीट से मोम पिघल जाएगा। इस तरह से आप कपड़ों पर लगे जिद्दी स्टीकर या गोंद को हटाने के लिए यूज कर सकती हैं।

अगर दीवार पर बच्चों ने मोम रंगों से कलाकारी कर दी है, तो प्रेस से इसे हटा सकती हैं। इसके लिए दाग वाली जगह पर पेपर टॉवल रखें और गरम आयरन से प्रेस करें। पेपर दीवार से सारा रंग खींच लेगा। इसके बाद एक गीले कपड़े से पोंछने पर दीवार बिल्कुल नई जैसी हो जाएगी।
अगर आपके किचन या कमरे के शीट फर्श का कोई कोना उखड़ गया है, तो आप प्रेस को हीट करके इसे सही कर सकती हैं। इसके लिए एल्युमिनियम फॉयल रखें और ऊपर से गर्म प्रेस चलाएं। हीट के कारण नीचे लगा हुआ गोंद पिघलकर चिपक जाएगा। इसके बाद उस पर कोई भारी चीज रख दें, जिससे वह सेट हो जाए।

खुले हुए चिप्स, दाल या नमकीन के पैकेट को अगर खोल कर रखा दिया जाए, तो वह सील जाते हैं। इस समस्या से बचाने के लिए पैकेट के खुले हिस्से को मोड़कर एल्युमिनियम फॉयल लपेट दें। अब फॉयल के ऊपर आराम से गर्म आयरन चलाएं। इससे आप कुछ ही देर में पैकेट पैक हो जाएगा।
अगर आपकी पुरानी फोटो या जरूरी दस्तावेज खराब हो रहे हैं, तो आप उन्हें घर पर ही लेमिनेट कर सकती हैं। इसके लिए दो प्लास्टिक शीट्स के बीच डॉक्यूमेंट में रखें। इसके बाद ऊपर से एक मोटा कपड़ा बिछाएं और हल्के गरम आयरन से प्रेस करें।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको घर का काम करने में लगता है घंटों का समय? ये ट्रिक्स बना सकती हैं आपकी जिंदगी आसान
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।