
Fridge Safety Tips: आज के समय में लगभग सभी घरों में फ्रिज जरूर होता है। ये अब हमारे घर का एक जरूरी हिस्सा हो गया है। पानी ठंडा करना हो, खाना स्टोर करना हो या फिर दूध ही क्यों न रखना हो, फ्रिज ने कई तरह से हमारे काम को आसान कर दिया है, लेकिन आपने कई घरों में देखा होगा कि लोग फ्रिज के ऊपर कई सारे सामान रख देते हैं। आपकी यही आदत आपके लिए एक दिन मुसीबत का कारण बन सकती है।
दरअसल, ये सब जगह बचाने के चक्कर में लोग करते हैं। ये देखने में भले ठीक लगे, लेकिन इससे फ्रिज की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि कौन-सी चीजें आपको फ्रिज के ऊपर नहीं रखनी चाहिए। आइए जानते हैं-
कुछ लोग दवाइयां याद रखने के लिए फ्रिज के ऊपर रख देते हैं, लेकिन ये सही तरीका नहीं है। फ्रिज भले ही अंदर से ठंडा होता है, लेकिन इसके पीछे और ऊपर वाला हिस्सा बहुत गर्म होते हैं। ऐसे में ज्यादा गर्मी में दवाइयों को रखने से उसकी क्वालिटी पर असर पड़ता है। इसीलिए आपने देखा या सुना होगा कि दवाइयों को हमेशा ड्राई या ठंडी जगह पर ही रखें।
-1771301254351.jpg)
कुछ लोग जगह बचाने के चक्कर में फ्रिज के ऊपर पानी का कैन या फिर बोतलों का स्टॉक भी रख देते हैं। इससे फ्रिज पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में फ्रिज का बैलेंस बिगड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Vegetable Storage Tips: हरी सब्जियों को स्टोर करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके, 10 दिनाें तक ताजगी रहेगी बरकरार
जगह की कमी के कारण आपने देखा होगा कि लोग फ्रिज के ऊपर टोस्टर, माइक्रोवेव, ओवन या दूसरा छोटा इलेक्ट्रॉनिक सामान रख देते हैं, लेकिन फ्रिज से निकलने वाली गर्मी और वाइब्रेशन इन इलेक्ट्रॉनिक सामानों को नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही ओवरहीटिंग का खतरा भी बढ़ जाता है।
ऐसा भी कहा जाता है कि फ्रिज पर फिश एक्वेरियम भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि फ्रिज से निकलने वाली हल्की गर्मी और कंपन से पानी का टेंपरेचर बढ़ सकता है। इससे मछलियों की सेहत को नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Electric Kettle के अंदर जमी सफेद परत से हैं परेशान, तो सिर्फ इस एक ट्रिक्स से नए जैसा चमकाएं
फ्रिज के ऊपर अखबार, रेसिपी बुक या प्लास्टिक बैग रखना भी ठीक नहीं माना जाता है। क्योंकि फ्रिज के पीछे से गर्म हवा निकलती है। ऐसे में ज्यादा कागज या प्लास्टिक होने से गर्मी बढ़ सकती है, जिससे ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है।
-1771301265632.jpg)
आपको बता दें कि माचिस, लाइटर या कोई ज्वलनशील स्प्रे जैसी चीजें भी फ्रिज के ऊपर रखना बिल्कुल भी सेफ नहीं है। क्योंकि फ्रिज का ऊपरी और पिछला हिस्सा गर्म होता है, इससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- Fridge Safety Tips: लंबे समय तक चलाना है फ्रिज, तो कभी न रखें खुला हुआ खाना; जानें इससे होने वाले बड़े नुकसान
तो अगर आप भी फ्रिज पर ये सामान रखती हैं तो अभी सावधान हो जाने की जरूरत है। वरना बाद में आपको नुकसान हो सकता है. साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।