herzindagi
Fridge Safety Tips

Fridge Safety Tips: लंबे समय तक चलाना है फ्रिज, तो कभी न रखें खुला हुआ खाना; जानें इससे होने वाले बड़े नुकसान

फ्र‍िज हमारी लाइफ का जरूरी ह‍िस्‍सा होता है। इससे हमारा कई काम आसान हो जाता है। हालांक‍ि, कई लोग फ्र‍िज में बचा हुआ खाना ब‍िना ढके रख देते हैं। इससे कई सारी द‍िक्‍कतें होने लगती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं क‍ि फ्र‍िज में खुला हुआ खाना रखने से क्‍या नुकसान हो सकता है?
Editorial
Updated:- 2026-01-15, 13:00 IST

आजकल सभी लोगों के घरों में फ्र‍िज जरूर होता है। घर में फ्रि‍ज होने से काम काफी आसान हो जाता है। खाना बच गया हो, दूध रखना हो, कोई आइसक्रीम बनानी हो या ठंडा पानी ही क्‍यों न पीना हो, फ्र‍िज हमारी रोजाना की लाइफ का एक जरूरी ह‍िस्‍सा बन गया है। हालांक‍ि, कोई भी इलेक्‍ट्रॉन‍िक चीजें हों, उसका इस्‍तेमाल बड़े ही सावधानी से करना होता है।

कई बार लोग गलती कर देते हैं क‍ि बचा हुआ खाना ब‍िना ढके ही फ्र‍िज में रख देते हैं, लेकिन आपकी ये छोटी सी आदत धीरे-धीरे आपके फ्रिज और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आज हम आपको बता रहे हैं क‍ि कैसे ये फ्र‍िज को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं-

uncovered food in refrigerator safety tips (1)

तेजी से पनपने लगते हैं बैक्‍टीर‍िया

आप जब फ्रि‍ज में खुला हुआ खाना रखती हैं तो खाने पर हवा के जर‍िए बैक्‍टीर‍िया आसानी से बैठ जाते हैं। दरअसल, फ्रिज में मौजूद लिस्टीरिया और साल्मोनेला जैसे बैक्‍टीर‍िया ठंडे तापमान में भी जिंदा रहते हैं। ये बैक्टीरिया सिर्फ उसी खाने तक सीमित नहीं रहते हैं, बल्कि फ्रिज की दीवारों, शेल्फ और दूसरे खानों में भी फैल जाते हैं।

यह भी पढ़ें- फ्रिज खोलते ही आती है सब्जियों की महक? बस एक टुकड़ा 'कोयला' और 'अखबार' दूर कर देगा महीनों पुरानी बदबू

कंप्रेसर पर पड़ता है दबाव

खुला खाना फ्रिज में रखने से नमी बढ़ सकती है। ये नमी हवा में मिलकर फ्रिज के कूलिंग सिस्टम को बिगाड़ देती है। ज्यादा नमी की वजह से इवेपोरेटर कॉइल्स पर बर्फ जमने लगती है। इसे कंट्रोल करने के लिए फ्रिज का कंप्रेसर ज्यादा देर तक चलता है। इससे बिजली की खपत बढ़ जाती है, फ्रिज पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है और आपका फ्र‍िज भी जल्‍दी खराब हो सकता है।

क्रॉस-कंटामिनेशन का खतरा

अगर आपने फ्र‍िज में रॉ मीट, कटी हुई सब्‍ज‍ियां या खाना खुला रखती हैं तो उनके बैक्टीरिया और ल‍िक्‍व‍िड एक-दूसरे में मिल सकते हैं। इसे क्रॉस-कंटामिनेशन कहा जाता है। कई बार खाना दिखने में सही लगता है, लेकिन वो खराब हो चुका होता है।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: फ्रिज से नहीं जा रही है बदबू, 10 रुपये का यह जुगाड़ महका देगा हर कोना

खराब हो जाती है खाने की क्वालिटी

खुला हुआ खाना फ्रिज में रखने से खाना सूख जाता है। इससे उसकी नमी भी खत्‍म हो जाती है। ये सब ठंडी हवा का सीधे संपर्क में आने से होता है। इसे कई लोग फ्रिज बर्न भी कहते हैं। इससे खाने का स्वाद खराब हो जाता है, रंग भी बदलने लगता है और खाने में मौजूद पोषक तत्‍व भी कम हो जाते हैं और तो और खाना जल्दी खराब हो जाता है।

uncovered food in refrigerator safety tips (2)

फ्रि‍ज काे कैसे रखें सुरक्ष‍ित?

अगर आप चाहती हैं कि आपका फ्रिज ज्यादा दिन तक चले और खाना भी सेफ रहे, तो ये बातें गांठ बांध लीज‍िए-

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: सर्दियों में भूलकर भी ये सब्जियां फ्रिज में न रखें, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

  • बचा हुआ खाना हमेशा ढककर रखि‍ए
  • एयरटाइट डिब्बों का इस्तेमाल करें
  • फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान न रखें
  • फ्रिज में गिरा हुआ खाना तुरंत साफ करें
  • हफ्ते में एक बार फ्रिज काे जरूर साफ करें

तो अगर आप भी चाहती हैं क‍ि आपका फ्र‍िज लंबे समय तक चले तो ऊपर बताए गए चीजों को अवॉइड करें। इससे आपका पैसा भी बचेगा और खाना भी सेफ रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।