Fri Apr 3, 2026 | Updated 03:07 PM IST HZ Awards 2026
Food Storage Tips In Fridge

Kitchen Hacks: फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाता है खाना, तो इन ट्रिक्स से बनी रहेगी ताजगी

Food Storage Tips In Fridge: अक्‍सर लोगों को लगता है क‍ि बचा हुआ खाना अगर फ्र‍िज में रख देंगे तो ये खराब नहीं होंगे, लेक‍िन ऐसा नहीं है। कई बार लोग खाना स्‍टोर करते समय कुछ गलत‍ियां कर देते हैं, इससे खाना या तो खराब हो जाता है या उसकी फ्रेशनेस खत्‍म हो जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ट‍िप्‍स दे रहे हैं ज‍िससे खाने की ताजगी बनी रहेगी और ये खराब नहीं होंगे।
Editorial
Updated:- 2026-04-03, 10:30 IST

How To Store Food In Fridge: आजकल सभी घरों में फ्रि‍ज जरूर होता है। ब‍िना इसके कोई काम नहीं हाे पाता है। चाहे बचा हुआ खाना रखना हो, दूध को स्‍टोर करना हो या सब्‍ज‍ियां ही क्‍यों न रखनी हों, हर चीज के ल‍िए फ्रि‍ज की जरूरत पड़ती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर खाना फ्रिज में रख दिया जाए तो ये कई द‍िनों तक चल सकता है, लेकिन कई बार लोगों की श‍िकायत होती है क‍ि फ्रिज में खाना रखने के बाद भी ये खराब हो जाता है।

साथ ही उसका स्‍वाद बदल जाता है और फ्रेशनेस भी खत्‍म हो जाती है। इसकी वजह सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि खाना रखने का तरीका भी होता है। अगर खाने को सही तरीके से स्टोर किया जाए, तो ये जल्दी खराब नहीं होंगे। हम आपको कुछ ऐसे ही ट‍िप्‍स दे रहे हैं ज‍िससे फ्र‍िज में रखा खाना खराब नहीं होगा। आइए जानते हैं-

food storage tips in fridge (1)

गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें

कई लोग जल्दी-जल्‍दी में गरम खाना ही फ्र‍िज में रख देते हैं। ऐसा करने से खाना जल्‍दी खराब हो जाता है। दरअसल, जब आप गरम खाना फ्र‍िज में रखती हैं तो उसके टेंपरेचर पर भी असर पड़ता है। बेहतर है कि खाना पहले थोड़ा ठंडा होने दें और फिर उसे फ्रिज में रखें।

यह भी पढ़ें- गर्मियां शुरू हुई भी नहीं और फ्रिज के बाहर रखी सब्जियां सड़ने लगी? अपनाएं ये दादी-नानी के नुस्खे, मार्च की गर्मी में भी रहेंगी ताजा

एयरटाइट डिब्बों में रखें खाना

कई बार फ्रिज में खाना खुला रखने से भी जल्‍दी खराब होता है। क्‍योंक‍ि नमी से स्‍वाद बदल जाता है। इसलिए कोशिश करें कि खाने को ऐसे ड‍िब्‍बों में रखें ज‍िसमें हवा न जा सके। इससे खाना फ्रेश भी रहता है और बाकी दूसरी चीजें भी नहीं खराब होती हैं।

खाने को छोटे हिस्सों में रखें

अगर खाना ज्यादा बच गया है, तो उसे एक बड़े डिब्बे में रखने की बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में रखें। इससे जरूरत के हिसाब से खाना निकालना आसान हो जाएगा और बाकी खाना भी खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- How To Clean Fridge Tray: गंदी हो गई है फ्रिज की ट्रे, तो बिना रगड़े इन 3 चीजों से मिनटों में चमकाएं

फ्रिज को जरूरत से ज्यादा न भरें

कई बार लोग फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान भर देते हैं। इससे ठंडी हवा सही तरीके से हर जगह नहीं पहुंच पाती है। इससे भी खाना खराब होने लगता है। इसलिए कोशिश करें कि फ्रिज में थोड़ा जगह खाली भी रखें। इससे फ्र‍िज में ठंडक बनी रहेगी।

food storage tips in fridge (2)

खाना स्टोर करते समय इन बातों का रखें ध्‍यान

  • बचा हुआ खाना हमेशा ढककर रखें
  • बहुत पुराने खाने को ज्यादा दिनों तक फ्रिज में न रखें
  • पके हुए खाने और कच्ची चीजों को अलग रखें

यह भी पढ़ें- 2 दिन में ही खराब होने लगी ताजी सब्जियां? अखबार के ये हैक हफ्तों तक रखेगा ताजा

तो अगर आप भी खाना स्‍टोर करते समय ये तरीके अपनाती हैं तो इससे खाना जल्‍दी खराब नहीं होगा। खाने की फ्रेशनेस भी बनी रहेगी।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- Refrigerator Care: फ्रिज के ऊपर न रखें ये 6 चीजें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।