Thu Mar 5, 2026 | Updated 03:38 AM IST
herzindagi
Refrigerator Tray Cleaning Tips

How To Clean Fridge Tray: गंदी हो गई है फ्रिज की ट्रे, तो बिना रगड़े इन 3 चीजों से मिनटों में चमकाएं

Refrigerator Tray Cleaning Tips: आजकल सभी घरों में फ्र‍िज का इस्‍तेमाल जरूर क‍िया जाता है। हालांक‍ि, इसकी सफाई भी उतनी ही जरूरी है। आमतौर पर लोग फ्र‍िज की सफाई कर देते हैं। लेक‍िन ट्रे को भूल जाते हैं। यहां हम आपको ट्रे की सफाई करने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-04, 16:00 IST

Fridge Tray Cleaning: आजकल लगभग सभी घरों में फ्रि‍ज देखने को म‍िलता है। फ्र‍िज होने से हमारे कई काम आसान हो जाते हैं। दूध रखना हो या फ‍िर बचा हुआ खाना, फ्रोजन आइटम्‍स भी फ्र‍िज में लंबे समय तक के ल‍िए रखे जाते हैं। फ्र‍िज की सफाई तो हम कर लेते हैं, लेक‍िन ट्रे को अक्‍सर भूल जाते हैं। ऐसे में दाग और गंदगी तो ट्रे में रह ही जाती है। इस कारण बदबू आना तो स्‍वाभाव‍िक है।

हालांक‍ि, कई लोग जब फ्र‍िज के ट्रे की सफाई करते हैं तो उसे रगड़ने लगते हैं, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि आप ब‍िना रगड़े भी फ्र‍िज के ट्रे की सफाई कर सकती हैं? हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

How to clean fridge tray (1)

गुनगुने पानी और लिक्विड साबुन से साफ होगी ट्रे (Fridge Tray Cleaning Tips In Hindi)

फ्र‍िज की ट्रे को साफ करने का सबसे आसान तरीका है क‍ि आप पानी को सबसे पहले गुनगुना कर लें। अब इसमें ल‍िक्‍व‍िश डिशवॉश म‍िला दें। ये पानी अब ट्रे् में रख दें और ट्रे को कुछ समय के ल‍िए इसी में भि‍गो दें। इसके बाद आप क‍िसी स्‍पंज से ट्रे को साफ कर लें। इसमें आपको रगड़ने की ब‍िल्‍कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- Refrigerator Cleaning Tips: 1 झटके में साफ कर सकती हैं फ्रिज की ट्रे, बस करें घर में पड़ी इस 1 चीज का इस्तेमाल

बेकिंग सोडा से बदबू को दूर करें

आपको बता दें क‍ि सालों से बेक‍िंग सोडा का इस्‍तेमाल बदबू दूर करने के ल‍िए क‍िया जा रहा है। ऐसे में अगर ट्रे से तेज बदबू आ रही है या दाग जिद्दी हो गए हैं, तो आप बेझ‍िझक बेकिंग सोडा का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इसके ल‍िए टब में एक लीटर पानी लें और कम से कम इसमें तीन से चार चम्मच बेकिंग सोडा मिला दीज‍िए। अब ट्रे को इसमें कुछ देर के ल‍िए भिगो दें। इसके बाद सफाई कर लें। इससे दाग तो दूर होंगे ही, बदबू भी गायब हो जाएगी।

सिरका भी करेगा काम (Fridge Cleaning Tips)

अगर आपको फ्र‍िज की ट्रे पर चिपचिपाहट ज्यादा लग रही है तो आप व्‍हाइट व‍िनेगर का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इसके ल‍िए पानी में थोड़ा सा स‍िरका म‍िला लें। अब कपड़े को गीला करके ये ट्रे पोछ दें। इससे च‍िपच‍िपाहट भी कम होती है और बदबू भी कम होती है।

How to clean fridge tray (2)

इन बातों का रखें ध्‍यान (Natural Way To Clean Fridge)

  • सफाई के बाद ट्रे को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है।
  • ट्रे की सफाई से पहले फ्र‍िज जरूर बंद कर दें।
  • फ्र‍िज में खराब या एक्सपायर सामान हटा दें
  • खाने की चीजों को हमेशा ढककर ही रखें

यह भी पढ़ें- इन Cleaning Hacks की मदद से मिनटों में साफ कर सकते हैं फ्रिज की ट्रे

तो अगर आपकाे भी फ्रिज के ट्रे की सफाई करना मुश्‍क‍िल लगता है तो आप ये आसन तरीके अपना सकती हैं। इससे बिना ज्यादा रगड़े ही फ्र‍िज की ट्रे मिनटों में साफ हो जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।