
Easy Ways To Remove Bad Smell From Fridge: सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग फ्रिज को बंद रखते हैं या फिर कुछ घंटे के लिए स्विच ऑन करके रखते हैं और फिर बाद में ऑफ कर देते हैं। अब ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि ज फ्रिज को दोबारा खोलते हैं, तो उसमें से एक अजीब सी बदबू आती है, तो पूरे किचन या घर के माहौल को खराब कर देता है। यह बदबू आमतौर पर नमी, फफूंद या अंदर रखे खाने के सामान के सड़ने की वजह से आती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग साबुन के पानी से फ्रिज को साफ तो कर देते हैं, लेकिन इसके बाद भी गंध बनी रहती है।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और महंगे फ्रेशनर या क्लीनर पर पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप मात्र 10 मिनट में फ्रिज से आ रही बदबू को दूर कर सकती हैं।

फ्रिज से आ रही बदबू को हटाने के लिए आप संतरे के छिलके और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। नमक फ्रिज के अंदर की अतिरिक्त नमी और बदबू को सोखने का काम करता है। वहीं संतरे के छिलकों से निकलने वाला एसेंशियल ऑयल फ्रिज में एक ताजी और प्राकृतिक खुशबू भर देता है।
इसे भी पढ़ें- फ्रिज की रबड़ में जम गई है गंदगी, इन आसान तरीकों से मिनटों में करें चकाचक

अगर घर में संतरा का छिलका नहीं है, तो आप पुराने न्यूज पेपर और सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं। अखबार का कागज और कार्बन गंध को सोखने की क्षमता रखते हैं और सिरका बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।
अगर फ्रिज से सड़न बदबू आ रही है, तो आप कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे देखें कैसे करें कॉफी का यूज-
इसे भी पढ़ें- Refrigerator Cleaning Tips: 1 झटके में साफ कर सकती हैं फ्रिज की ट्रे, बस करें घर में पड़ी इस 1 चीज का इस्तेमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik, herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।