
Fridge Gasket Cleaning Tips: गर्मी का मौसम आते ही लोग फ्रिज का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। हालांकि इससे पहले लोग इसकी अच्छी सफाई करते हैं फिर सामान रखते हैं, लेकिन दरवाजे के किनारे पर लगी रबर को साफ करना भूल जाते हैं। डोर के किनारे पर लगी रबर न केवल फ्रिज को एयरटाइट रखने में मदद करती है, बल्कि खाने की ताजगी भी बरकरार रखती है, लेकिन नमी और खाने-पीने की चीजों के संपर्क में आने के कारण इसमें फफूंद और गंदगी जमा हो जाती है। अगर आपके फ्रिज की रबर भी काली और चिपचिपी हो गई है, तो इस लेख में बताए गए 3 तरीकों का इस्तेमाल इसे साफ करने (Clean Fridge Rubber in 2 Minutes) में कर सकती हैं।
फ्रिज की रबर का काला और चिपचिपा होना एक आम समस्या है, जिसके पीछे का कारण नमी और गंदगी है। फ्रिज के अंदर की ठंडी हवा और बाहर की गर्म हवा के मिलने से रबर पर पानी की बूंदें जमा हो जाती हैं। रबर की लेयर के बीच नमी के कारण फफूंद पनपने लगता है, जिससे रबर काली दिखने लगती है।
इसके अलावा, अक्सर लोग खाना बनाते समय फ्रिज खोलते और बंद करते हैं, जिसकी वजह से हाथों में लगी गंदगी और पसीना रबर पर जमा हो जाता है। अब ऐसे में समय पर सफाई न की जाए, तो यह गंदगी रबर को सख्त कर देती है।
इसे भी पढ़ें- Refrigerator Cleaning Tips: 1 झटके में साफ कर सकती हैं फ्रिज की ट्रे, बस करें घर में पड़ी इस 1 चीज का इस्तेमाल

अक्सर हम पूरे फ्रिज को तो साफ कर लेते हैं, लेकिन उसके दरवाजे पर लगी रबर को भूल जाते हैं। धीरे-धीरे इस पर गंदगी जमने लगती है और यह काली और चिपचिपी हो जाती है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि फ्रिज की सफाई कैसे करें, तो ये ₹10 वाले घरेलू नुस्खे आपके बहुत काम आएंगे। नीचे देखें तरीके।
फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर पर जमा गंदगी को हटाने के लिए आप सफेद सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-

बेकिंग सोडा चिपचिपाहट और दुर्गंध को दूर करने के लिए कारगर तरीका है। अगर आपकी रसोई में रखे फ्रिज की रबर के किनारे से बदबू आने के साथ ही काली गंदगी जमा हो गई है, तो यह तरीका अपना सकती हैं।
अगर रबर बहुत ज्यादा गंदी और काली हो गई है, तो नींबू और नमक वाला तरीका अपना सकती हैं। नीचे पढ़ें इस्तेमाल करने का तरीका।

इसे भी पढ़ें- Fridge Cleaning Tips: बंद फ्रिज खोलने पर आ रही तेज बदबू? इन 3 देसी नुस्खों से 10 मिनट में पाएं छुटकारा
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।