Fri Mar 13, 2026 | Updated 01:31 AM IST
herzindagi
why my fridge door is not closing properly know reason and solution

फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं हो रहा, जानें कारण और कैसे घर पर ही ठीक कर सकती हैं आप?

फ्रिज का दरवाजा अगर सही से बंद करने के बाद भी नहीं चिपक रहा है, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत कारण जानें, क्योंकि इससे फ्रिज में बड़ी दिक्कत आ सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-12, 18:53 IST

फ्रिज घर में यूज होने वाली सबसे जरूरी इलेक्ट्रॉनिक चीज है। आज के समय में लगभग हर घर में फ्रिज का यूज होता है। अब तो लोग सर्दियों में भी फ्रिज में सामान रखते हैं, क्योंकि चीजें खराब नहीं होती। खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए यह सबसे जरूरी आइटम है। हालांकि, अक्सर लोगों को फ्रिज में किसी न किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे ज्यादा फ्रिज के दरवाजे को लेकर लोग परेशान रहते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि बार-बार फ्रिज का दरवाजा ही सामान निकालने के लिए खोला जाता है। कई बार लोग इसे छोटी बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है, क्योंकि इससे फ्रिज के कूलिंग सिस्टम में खराबी आ सकती है और फ्रिज ठंडा करना बंद कर देगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों होता है और आप इसे कैसे ठीक कर सकती हैं।

रबर चेक करें

कई बार रबर पर बहुत ज्यादा मिट्टी जमने की वजह से फ्रिज के दरवाजे बंद नहीं होते। आपने ध्यान दिया होगा कि यह रबर फ्रिज के दरवाजे के चारों तरफ लगी होती है। इससे फ्रिज को एयरटाइट किया जाता है, ताकि ठंडी हवा फ्रिज से किसी भी कोने से बाहर न जाए। हालांकि, फ्रिज की कई दिनों तक सफाई न की जाए या खाने वाले हाथ से बार-बार फ्रिज का दरवाजा छुने की वजह से धूल, तेल या गंदगी जमा हो जाती है, जिससे दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता। इसके लिए आप आप कपड़े या ब्रश की मदद से रबर को साफ करें और सूखे कपड़े से पोछ लें। फ्रिज ठीक तरह से बंद हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन के दरवाजे की वजह से घर दिखता है ओल्ड? बिना हटाए इन 5 तरीकों से दे सकती हैं 'मॉडर्न टच

fridge door issues

फ्रिज में ज्यादा सामान भर देना

अगर फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान भर देंगे, तो फ्रिज को कूलिंग करने में भी ज्यादा पावर की जरूरत होती है, इसके साथ ही दरवाजे पर भी लोड पड़ने की वजह से एयरटाइट नहीं हो पाता और दरावाजा बार-बार खुलता रहता है। अगर आप दरवाजे पर बने शेल्फ में ज्यादा सामान रखेंगी, तो वजन की वजह से यह बार-बार खुलता रहेगा और बंद नहीं होगा। इसके लिए आपको दरवाजे की शेल्फ में हल्की चीजें रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- कैबिनेट के ये डिजाइन छोटी किचन में भी हो जाएंगे फिट, कम स्पेस में और भी लग्जरी लगेगा आपका घर

why refrigerator door won't close

दरवाजे में कोई चीज फंस जाना

कई बार लोग ध्यान नहीं देते और फ्रिज में कोई सामान दरवाजे में फंस जाता है। बार-बार दबाने के बाद भी दरवाजा बंद नहीं होता, तो लोग सोचते हैं कि गैस निकल गई है। कई बार सामान फंसा होता है और लोग जल्दबाजी में ऐसे ही दरवाजा खोलकर चले जाते हैं। इससे दरवाजा खुला रहता है और फ्रिज की सारी ठंडक खत्म हो जाती है और गैस भी पूरा निकल जाता है। फ्रिज में सामान रखने की सही तरीका फॉलो करेंगी, तो फ्रिज में कभी दिक्कत नहीं आएगी। 

how to clean fridge door seal

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।