
Soap Reuse Ideas: नहाने के लिए आज भी लोग बॉडी वॉश के बजाय साबुन का इस्तेमाल करते हैं। साबुन का यूज रोजाना करने से कुछ दिन बाद घिसते-घिसते छोटा हो जाता है। अब ऐसे में अधिकतर इन्हें उठाकर बाथरूम या रसोई की रैक में इधर-उधर फेंक देते हैंया वे वॉशबेसिन के कोने में पड़े-पड़े गल जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जिन साबुन के टुकड़ों को आप बेकार समझती हैं, वह वास्तव में कमाल के साबित हो सकते हैं। इन छोटे-छोटे टुकड़ों को अगर आप इकट्ठा करके पीस लें, तो आप घर के कई महंगे क्लीनर और मुश्किल कामों का हल फ्री में निकाल सकती हैं।
अगर आप भी इन टुकड़ों को कचरा समझती हैं, तो अभी रुकिए। आज के इस लेख में हम आपको इसे पीसकर कुछ ऐसी चीजों को बनाने के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी मदद से आप ढेरों समस्याओं को मिनटों में सुलझा सकती हैं।

अगरआपके बाथरूम या किचन में साबुन के टुकड़े हैं, तो आप इसकी मदद से शेविंग क्रीम बना सकती हैं। इसके लिए साबुन को पीसकर थोड़ा गर्म पानी मिलाएं। इसके बाद बर्तन को धीमी आंच पर चलाते रहें जब तक साबुन पिघलकर क्रीमी न हो जाए। गैस बंद करें और ठंडा होने दें। चाहें तो इसमें नारियल तेल या एलोवेरा जेल मिलाएं।

अगर दरवाजा थोड़ा सा अटक रहा है, तो साबुन के एक सूखे टुकड़े को कद्दूकस कर लें। अब इसे कटोरी में रखें और उसमें दो-चार बूंद पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को एक पुरानी टूथब्रश या रुई की मदद से कब्जे के जोड़ों के दरारों पर रगड़ें।
रगड़ने के बाद दरवाजे को 4-5 बार खोलें और बंद करें। साबुन का पाउडर अंदरूनी हिस्सों में जाकर घर्षण को खत्म कर देगा और आवाज तुरंत बंद हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- अरे रुकिए! मत फेंकिए कपड़े धोने वाले साबुन के बचे हुए टुकड़े, ऐसे करें इस्तेमाल... घर के हर एक क्लीनर की कर देगा छुट्टी

अगर आपके कपड़े या अलमारी से स्मेल आ रही है, तो पिसे हुए साबुन का स्प्रे बनाएं। थोड़े से गर्म पानी में कद्दूकस किया हुआ खुशबूदार साबुन घोलें। जब यह पूरी तरह मिल जाए, तो इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें।
इसके बाद अलमारी की दराजों या खाली शेल्फ पर हल्का स्प्रे करें और सूखने दें। इसके बाद कपड़े रखें। यह एक लॉन्ग लास्टिंग फ्रेशनर की तरह काम करेगा।
इसके अलावा साबुन को घिसकर इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक पुरानी जुराब या पतले कपड़े में बांधकर जूतों के रैक में रख दें।

पौधों पर अक्सर चिपचिपे कीड़े, स्पाइडर माइट्स और सफेद मक्खियों का हमला होता है। इन्हें भगाने के लिए साबुन तके टुकड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए साबुन के टुकड़ो को मोटा पीस लें। अब इसे क्यारी के किनारे पर छिड़कें।
गमलों की चिकनाई को दूर करने के लिए पिसे हुए साबुन को थोड़े सिरके के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण से पुराने गमलों को रगड़ें। साबुन और सिरका मिलकर गमले को नए जैसा चमकने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- Leftover Soap Reuse Ideas: साबुन के टुकड़ों से सुलझेंगी घर की ये बड़ी मुश्किलें, बस ऐसे करें इस्तेमाल
अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। रेसिपी से जुड़े आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।