
What Can I Do With Leftover Pieces Of Soap: अक्सर जब साबुन का इस्तेमाल करते-करते वह बिल्कुल छोटा और पतला हो जाता है, तो हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं या सिंक के इधर-उधर कोने में फेंक देते हैं। कई बार तो इसकी वजह पर सफेद निशान भी पड़ जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि साबुन के ये नन्हे टुकड़े असल में सफाई के मामले में की तरह काम कर सकते हैं? जिसे हम में अधिकतर लोग कचरा समझते हैं, वह घर की जिद्दी गंदगी को साफ करने, पुरानी अलमारी की बदबू दूर करने और यहां तक कि जंग लगे औजारों को चमकाने में भी बेहद कारगर होता है।
अगर आप भी छोटे टुकड़ों को बेकार समझती हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं,जो घर के कई मुश्किल कामों को चुटकियों में आसान बना सकती हैं। इसके बाद आप गलती से इन टुकड़ों को नहीं फेंकेगी।

साबुन का छोटा सा टुकड़ा, जिसे आप बेकार समझती हैं। उसकी मदद से आप चश्मे को एंटी-फॉग बना सकती है? गर्म चाय पीते समय अक्सर चश्मे पर भाप जम जाती है। ऐसे में सूखे साबुन के टुकड़े को शीशे पर हल्का सा रगड़ें और फिर एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें। यह तरीका आप बाथरूम के आईने पर भी आजमा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- अरे रुकिए! मत फेंकिए कपड़े धोने वाले साबुन के बचे हुए टुकड़े, ऐसे करें इस्तेमाल... घर के हर एक क्लीनर की कर देगा छुट्टी

अगर आपके घर की लकड़ी की दराजें या खिड़कियां खुलने में आवाज करती हैं या अटकती हैं, तो तेल डालने के बजाय सूखा साबुन रगड़ें। यह बिना गंदगी फैलाए लकड़ी को चिकना कर देता है। इसके अलावा, अगर दीवार पर कील निकालने के बाद छोटा छेद रह गया है, तो दीवार के रंग से मिलते-जुलते साबुन के टुकड़े को उस छेद पर रगड़ें।

नए जूते अक्सर पीछे से पैर को काटते हैं, जिसे हम शू-बाइट कहते हैं। क्या आपको पता है कि आप इससे आप साबुन के टुकड़े से छुटकारा पा सकती हैं। हो सकता है कि यह पढ़ने के बाद आप हैरान हो, लेकिन यह सच है। इससे बचने के लिए जूते के अंदरूनी पिछले हिस्से पर सूखा साबुन रगड़ दें।
वहीं, अगर जिम बैग या जूतों के रैक से गंदी बदबू आ रही है, तो साबुन के छोटे टुकड़ों की पोटली बनाकर रखें। यह किसी भी महंगे एयर-फ्रेशनर से ज्यादा काम करेगा।
इसे भी पढ़ें- Leftover Soap Reuse Ideas: साबुन के टुकड़े को न समझें बेकार, किचन के मुश्किल कामों का हैं परमानेंट इलाज
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।