Fri Feb 13, 2026 | Updated 01:22 PM IST
herzindagi
Uses Of Old Towel

Old Towel Hacks: बड़े काम के हैं पुराने तौलिए, बस फेंकने के बजाय इन 4 तरीकों से करें इस्‍तेमाल

Uses Of Old Towel: हमारे घर में सभी के पास अपना तौल‍िया जरूर होता है। ये हमारे बहुत काम आता है, लेक‍िन जब ये पुराना हो जाता है तो लोग इन्हें फेंक देते हैं। ऐसे में आप इन्‍हें फेंकने के बजाय घर के कई कामों में दोबारा इस्‍तेमाल कर सकती हैं। हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 15:30 IST

How To Reuse Old Towel: हम सभी तौलिए का इस्तेमाल खूब करते हैं। नहाना कर बदन पोछना हो या किचन में काम करने के बाद हाथ पोछना हो, तौलिए की जरूरत पड़ती ही है। घर में जितने भी सदस्य होते हैं, वो अपना-अपना तौलिया तो यूज करते ही हैं। हालांकि, जब लोग नया तौलिया लेकर आते हैं तो पुराने को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपका पुराना तौलिया भी बड़े काम का हो सकता है?

अगर आप भी पुराने तौलिए को फेंकने की सोच रही हैं, तो ऐसे न करें। हम आपको इन्हें दोबारा इस्तेमाल करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे। आइए जानते हैं-

How to use old towel (2)

बना लें डोरमैट या किचन मैट (Old Towel Hacks)

पुराना तौलिया आपके दरवाजे के पास बिछाने के काम आ सकता है। इसे मोड़कर या दो-तीन लेयर में सिलकर इसे डोरमैट की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसे किचन में सिंक के पास भी बिछा सकती हैं। इससे जब बर्तन धोते समय पानी नीचे गिरेगा, तो ये उसी में एब्जॉर्ब हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Homemade Conditioner: घर पर 15 रुपये में बनाएं बाजार जैसा महंगा कंडीशनर, बालों में आएगी नेचुरल चमक

सफाई के लिए बढ़िया कपड़ा (How To Use Old Towel)

पुराने तौलिये को छोटे टुकड़ों में काटकर आप सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। फर्श पोछने, फर्नीचर साफ करने, खिड़की के शीशे चमकाने या गाड़ी पोछने के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

पेट एनिमल्स का बनाएं बेड (Tips To Use Old Towel)

अगर आपके घर में पेट एनिमल्स हैं तो आप पुराने तौलिए से इनका बेड भी बना सकती हैं। इसके लिए दो तौलिए को साफ करके सुखा लें अब इन्हें सिलकर इनमें रुई भर दें। इससे बढ़िया गद्दा तैयार हो जाएगा। अब इसे कुत्ते या बिल्ली के सोने की जगह पर रख दें।

यह भी पढ़ें- Water Tank Cleaning Hacks: बिना टंकी में उतरे मिनटों में साफ होगी सालों की जमी गंदगी, ये स्‍मार्ट हैक्‍स आएंगे काम

How to use old towel (1)

गार्डनिंग में भी कर सकती हैं इस्तेमाल (Old Towel Using Tips)

गमलों में पानी डालते समय अक्सर पानी नीचे फैल जाता है। ऐसे में गमले के नीचे तौलिये का टुकड़ा रख सकती हैं। ये एक्स्ट्रा पानी एब्जॉर्ब कर लेगा। साथ ही फर्श भी गंदा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Valentine's Day Scam Alert: प्यार के चक्कर में कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट, वैलेंटाइन डे पर इन ऑनलाइन स्कैम्स से रहें सावधान

तो अगर आप भी पुराने तौलिए को बेकार समझकर फेंक देती थीं, तो इन तरीकों को एक बार आजमाकर जरूर देखिएगा। इससे आपका काम हो जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।