
How To Make Conditioner At Home: आज के समय में हर कोई झड़ते और टूटते बालों से परेशान है। इसके पीछे खराब खानपान, धूल-प्रदूषण जैसी कई वजहें जिम्मेदार हैं। बालों को हेल्दी रखने के लिए लोग बाजारों से महंगे शैंपू और कंडीशनर खरीदते हैं और उन्हीं का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इससे भी कोई खास फर्क नहीं देखने को मिलता है। साथ ही इन्हें खरीदने में 300 से 400 रुपये का खर्च आराम से हो जाता है।
क्या आप जानती हैं कि घर पर ही बहुत कम खर्च में आप कंडीशनर बना सकती हैं? इससे बाल मुलायम और चमकदार भी दिखेंगे। अगर आप केमिकल वाले प्रोडक्ट से बचना चाहती हैं, तो हम आपको 15 रुपये में कंडीशनर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे आपके बालों को नेचुरल शाइन मिलेगा। आइए जानते हैं-
-1770798242175.jpg)
यह भी पढ़ें- हेयर स्पा नहीं किया तो बाल हो सकते हैं कमजोर, जानिए क्यों जरूरी है ये Hair Detox; घर पर ऐसे करें ट्राई
एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल डालें। अब नारियल तेल और दही अच्छे से मिक्स करें। तीनों को अच्छे से फेंट लें, ताकि स्मूद पेस्ट बन जाए। आपका होममेड कंडीशनर तैयार है।
पहली बार में ही आपको फर्क दिखेगा। आपके बाल पहले से ज्यादा सॉफ्ट और चमकदार नजर आने लगेंगे।
यह भी पढ़ें- Korean Hair Spa सेशन में क्या होता है? शायद ही आप जानती होंगी अंदर की बात
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ऑयली हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल कम मात्रा में ही करें।
-1770798251850.jpg)
यह भी पढ़ें- घर पर करें Hair Spa, सिर्फ इन 2 सब्जियों से पाएं मजबूत और चमकदार बाल
तो अगर आप भी महंगे कंडीशनर खरीदने के बजाय कुछ घरेलू ट्राई करना चाहती हैं तो ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI Generated/Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।