
How To Make Aloe Vera And Flax Seeds Hair Gel: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों में हेल्थ से जुड़ी परेशानियां तो बढ़ ही रही हैं, साथ ही स्किन और बालों से जुड़ी दिक्कत भी बढ़ गई है। बालों की बात करें तो धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण लोगों में हेयरफॉल की दिक्कत ज्यादा देखने को मिल रही है। कुछ लोगों के बाल झाड़ू जैसे हो गए हैं तो कुछ लोगों ने अपने बालों की चमक ही खो दी है।
इन सभी दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे हेयर सीरम और जेल खरीदते हैं। हालांकि, इनसे भी कुछ खास असर देखने को नहीं मिलता है। ये सब केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट होते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ नेचुरल ट्राई करना चाहती हैं तो घर पर ही एलोवेरा और अलसी के बीज से हेयर जेल बना सकती हैं। इनके इस्तेमाल से आपके बाज स्मूद, सिल्की और शाइनी बनेंगे। आइए जानते हैं-
-1771493254314.jpg)
लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बताया कि आप अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और पौधों से मिलने वाला प्रोटीन होता है। ये बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं एलोवेरा बालों के लिए एक कंडीशनर और मॉइस्चराइजर का काम करता है। ये स्कैल्प को नमी देता है। इससे बालों का टूटना भी कम होता है।
यह भी पढ़ें- DIY Hair Gel: घर पर ऐसे तैयार करें सस्ता और आसान हेयर जेल, कम खर्च में बाल बनेंगे खूबसूरत और चमकदार
यह भी पढ़ें- Vegetable Juice for Glowing Skin: चेहरे का नूर बढ़ाने के भी काम आती हैं ये सब्जियां, एक बार करें ट्राई
हल्के गीले बालों में थोड़ा सा जेल हाथ में लेकर स्कैल्प और बालों की लंबाई पर हल्के हाथ से लगा लें। करीब आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। इस जेल से बालों में नेचुरल चमक आती है। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।
-1771493313157.jpg)
यह भी पढ़ें- Face Cleanup: ₹10 में मिलेगा फेशियल जैसा निखार, बस इन 4 चीजों से करें फेस क्लीनअप
तो अगर आप भी बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स को छोड़कर कुछ नेचुरल बनाना चाहती हैं, तो ये जेल आप इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बालों में नेचुरल चमक आती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।