
आजकल कर्ली और वेवी बालों का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये बाल स्टाइलिश के साथ-साथ चेहरे को और भी ज्यादा सुंदर बनाते हैं, लेकिन बालों को कर्ली करवाने के लिए अक्सर हमें पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट या केमिकल प्रोडक्ट को बालों में लगाना पड़ता है, जिसकी वजह से बालों की मजबूती कम होने लगती है। ऐसे में बालों को बाउंस देने के लिए आप अलसी का इस्तेमाल कर सकती हैं। अलसी बालों को नेचुरली कर्ल करेगी। आइए बताते हैं कैसे इसका इस्तेमाल करें और बालों में इसके क्या फायदे होते हैं।
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। ये न केवल बालों को पोषण देते हैं, बल्कि एक प्राकृतिक हेयर जेल की तरह काम करते हैं। अलसी का जेल बालों को फ्रिजी होने से बचाता है और कर्ल्स को बिना चिपचिपाहट के लंबे समय तक होल्ड रखता है।

इसे भी पढ़ें: ड्राई होने की वजह से झड़ रहे हैं आपके घुंघराले बाल, तो इस तरह करें इनकी केयर
इसे भी पढ़ें- पसीने की वजह से स्कैल्प पर चलती है खुजली, तो ऐसे पाएं राहत
सुंदर दिखने के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स या पार्लर के ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती। अलसी का यह घरेलू नुस्खा न केवल आपके पैसे बचाएगा, बल्कि आपके बालों को स्वस्थ और स्टाइलिश भी बनाएगा।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।