Fri Mar 6, 2026 | Updated 03:54 AM IST
herzindagi
how to straight curly hair at home naturally

Curly Hair Straightening Tips: न हीट, न केमिकल; कर्ली हेयर को स्‍ट्रेट करना चाहती हैं तो इन 4 में से कोई 1 तरीका जरूर आजमाएं

क्‍या आप घुंघराले बालों को बिना हीट या केमिकल के सीधा करने के नेचुरल तरीके ढूंढ रही हैं तो इस आर्टिकल में बताए उपाय बालों को फ्रिज-फ्री, सॉफ्ट और मैनेजेबल बनाते हैं, जिससे बाल स्‍ट्रेट दिखाई देते हैं। अच्‍छे रिजल्‍ट के लिए आपको इन उपायों में से किसी भी एक उपाय को रेगुलर इस्‍तेमाल करना होगा। 
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 19:34 IST

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा कर्ली या वेवी हैं और आप बालों को स्ट्रेट और स्मूद बनाना चाहती हैं, लेकिन हीट स्टाइलिंग टूल्स जैसे स्ट्रेटनर या केमिकल ट्रीटमेंट से बालों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहतीं, तो कुछ नेचुरल और आसान घरेलू तरीके आपकी मदद कर सकते हैं।

नेचुरल चीजों में मौजूद पोषक तत्‍व, नेचुरल जेल और हाइड्रेशन बालों के कर्ल्‍स को धीरे-धीरे कम करने, फ्रिज कम करने और बालों को स्‍मूद और मैनेजेबल बनाने में मदद करते हैं। इनका इस्‍तेमाल रेगुलर करने से बाल सॉफ्ट, सिल्‍की और हल्‍का स्‍ट्रेट लुक आता है।

आज हम आपको बालों को स्‍ट्रेट और स्‍मूद बनाने वाले 5 नेचुरल उपाय बता रहे हैं। ये उपाय मेरी दादी ने बताए हैं और इन्‍हें मैंने खुद आजमाया है, इसलिए आपको लोगों के साथ शेयर कर रही हूं। अगर आपके बाल ज्‍यादा कर्ली और वेवी हैं और आप स्‍ट्रेस और स्‍मूद बनाना चाहती हैं तो इन उपायों में से किसी 1 को जरूर आजमाएं।

1. भिंडी जेल

भिंडी में मौजूद नेचुरल स्लिप और जेल जैसा टेक्सचर बालों को सॉफ्ट, स्मूद और फ्रिजीनेस बनाने में मदद करता है।

Okra Gel straight curly hair

कैसे इस्तेमाल करें?

  • 4-5 भिंडी को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में उबाल लें।
  • जब पानी गाढ़ा जेल जैसा हो जाए तब इसे छान लें।
  • इस जेल को शैंपू के बाद बालों की लंबाई में अच्छी तरह लगाएं।
  • 20-30 मिनट बाद सादे पानी से बाल धोएं।
  • हफ्ते में 1-2 बार जरूर लगाएं।

इससे कर्ल्स थोड़े लूज होते हैं और बाल ज्यादा स्मूद दिखते हैं।

2. मार्शमैलो रूट 

मार्शमैलो रूट में नेचुरल म्यूसिलेज होता है, जो बालों को डीटैंगल, स्मूद और सॉफ्ट बनाता है।

Marshmallow Root to straight curly hair

कैसे इस्तेमाल करें?

  • मार्शमैलो रूट को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोएं।
  • इससे बनने वाले जेल को छानकर बालों में कंडीशनर की तरह लगाएं।
  • 15-20 मिनट बाद हल्के पानी से धो लें।
  • इसका इस्‍तेमाल हफ्ते में 1 बार करें।

इससे बालों को डीटैंगल करना आसान होता है और स्ट्रेट-फॉल लुक मिलता है।

3. अलसी जेल और राइस वॉटर 

अलसी के बीज बालों को हाइड्रेशन और स्मूदनेस देते हैं, जबकि चावल का पानी बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है।

Flaxseed gel to straight curly hair

कैसे इस्तेमाल करें?

  • अलसी के बीज उबालकर इसका जेल तैयार करें।
  • इसमें थोड़ा चावल का पानी मिलाएं।
  • इस जेल को शैंपू के बाद बालों की लंबाई पर लगाएं।
  • लगभग 20 मिनट बाद बाल धोएं।
  • इसे हफ्ते में 1 बार लगाएं।

इससे फ्रिजीनेस कम होता है और बाल थोड़ा भारी होकर स्ट्रेट-लुक देने लगते हैं।

4. मेथी और एलोवेरा हेयर मास्क

मेथी में मौजूद प्रोटीन और एलोवेरा का हाइड्रेशन बालों को सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी बनाता है।

Flaxseed gel to straight curly hair

कैसे इस्तेमाल करें?

  • रातभर भीगी हुई मेथी को पीस लें।
  • इसमें ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • इस पेस्‍ट को हेयर मास्क की तरह बालों में लगाएं।
  • 30 मिनट बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें।
  • इसे हफ्ते में 1 बार लगाएं।

इससे बालों का वॉल्यूम थोड़ा सेट होता है और बाल ज्यादा स्मूद दिखते हैं।

यह भी पढ़ें- Hair Care: सर्दियों में फ्रिजी हेयर के लिए बनाएं Dahi Kela Mask , उलझी लटें तुरंत होंगी Smooth

जरूरी टिप्स

  • इन सभी उपायों को हल्के गीले बालों पर लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • अच्‍छे रिजल्‍ट के लिए इन्हें रेगुलर इस्तेमाल करना जरूरी है।
  • बालों के टेक्‍सचर और टाइप के अनुसार हर महिला में रिजल्ट अलग-अलग हो सकते हैं।
  • हेयर केयर रूटीन में माइल्ड शैंपू और कंडीशनिंग जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें- फ्रिजी और रूखे बालों से पाना है छुटकारा, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

किसी भी नए घरेलू उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करना सही रहता है, खासकर अगर आपकी स्किन या स्कैल्प सेंसिटिव हो। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।