Fri Mar 6, 2026 | Updated 05:41 AM IST
herzindagi
Coconut Aloe Vera Hair Mask

फ्रिजी बालों को मुलायम बनाने के लिए लगाएं यह होममेड पैक

फ्रिजी हेयर की समस्या से परेशान हैं तो आप एलोवेरा,नारियल तेल और शहद से बने हेयर मास्क लगा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-23, 16:14 IST

फ्रिजी हेयर मतलब उलझे हुए बेजान बाल... आजकल हर महिलाओं को इससे जूझना पड़ता है। बालों को मुलायम बनाने के लिए महिलाएं कई तरह की ट्रीटमेंट लेती हैं, हालांकि यह महंगे होते हैं और इससे साइड इफेक्ट भी होता है।  ऐसे में अगर आप भी कोई हेल्दी विकल्प की तलाश में हैं तो हम आपको एक होममेड हेयर मास्क के बारे में जानकारी दे रहे हैं।  इससे आपके बाल काफी हद तक सॉफ्ट हो सकते हैं। इस बारे में एक्सपर्ट Bhawana Mehra ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है।

सामग्री

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhawana Mehra | hairmegood (@hairmegood)

  • नारियल तेल- एक टेबलस्पून
  • एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
  • शहद- आधा छोटा चम्मच

विधि

  • एक कटोरे में एक टेबल स्पून नारियल का तेल डालें।
  • 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल डालें
  • आधा चम्मच शहद  मिलाएं।
  • इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें
  • इस मिश्रण को बालों में लगाकर 20 मिनट तक रखें।
  • शैंपू में बाल धोने के बाद कंडिशनिंग करें।
  • ये आपके बालों को मुलायम करते हैं

यह भी पढ़ें-Rose For Skin: त्वचा पर गुलाब का फूल कई रूप में करता है फायदा, जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका

हेयर मास्क के फायदे समझें

frizzy hair ()

  • नारियल तेल और एलोवेरा जेल में प्रोटीन, विटामिन और खनिज उच्च मात्रा में होते हैं जो बालों के रोम को पोषण देते हैं। इसमें रूखे बालों को नियंत्रित करने के लिए उच्च मात्रा में चिकनाई और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इससे बाल रेशमी और मुलायम बनते हैं।  वहीं शहद एक नेचुरल हुमेक्टैंट है, जिसका मतलब है कि यह नमी बनाए रखने में मदद करता है।
  • एक्सपर्ट बताती हैं कि बहुत लोगों को लगता है कि शहद बालों को सफेद करता है लेकिन ऐसा नहीं है। शहद में ग्लूकोज ऑक्सीडेज एंजाइम के कारण थोड़ी मात्रा में हाइड्रोजन पेरोक्साइड होती है, लेकिन इसकी सांद्रता बेहद कम होती है। शहद में मौजूद नेचुरल हाइड्रोजन पेरोक्साइड बालों पर बहुत ज्यादा ब्लीचिंग प्रभाव डालने के लिए पर्याप्त नहीं होती है।

यह भी पढ़ें-सुर्ख लाल होंठों के लिए शहद के साथ मिलाएं यह 1 चीज, 12 महीने तक रहेंगे सॉफ्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।