
गर्मी के मौसम में सिर्फ हमारी स्किन ही नहीं, बल्कि बालों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में बालों के रूखेपन से लेकर फ्रिजी हेयर, डैंड्रफ और स्कैल्प में जलन जैसी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम सभी तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करते हैं, जबकि अगर आप चाहें तो नेचुरल तरीके से भी बालों को पैम्पर कर सकते हैं और अपने बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
इन्हीं नेचुरल इंग्रीडिएंट्स में हैं- एलोवेरा और नारियल तेल। जहां एलोवेरा मॉइश्चराइजिंग गुणों के लिए भी जाना जाता है और यह रूखे व डैमेज्ड हेयर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। एलोवेरा में मौजूद बी-12 और फोलिक एसिड बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं। यह डैंड्रफ और स्कैल्प में जलन जैसी समस्याओं को दूर करने में भी कारगर है। वहीं नारियल तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड ना केवल बालों का कंडीशन करता है, बल्कि यह बालों को अतिरिक्त मजबूती प्रदान करता है। इससे हेयर ग्रोथ में भी काफी मदद मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बालों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए नारियल तेल और एलोवेरा जेल को इस्तेमाल करने के बारे में बता रहे हैं-

अगर आपके बाल रूखे और फ्रिजी हैं तो ऐसे में आप इस मास्क को बनाएं। जहां एलोवेरा और नारियल तेल बालों को नमी देते हैं। वहीं केला और दही मॉइश्चर एड करने के साथ-साथ इलास्टिसिटी को भी इंप्रूव करता है।

अगर आप इन दिनों डैंड्रफ की समस्या से परेशान है तो ऐसे में एलोवेरा और नारियल तेल के साथ नींबू का रस और एप्पल साइडर विनेगर को मिक्स करके मास्क तैयार करें।
यह भी पढ़ें- Hair Masks: फ्रिजी हो रहे बालों में लगाएं घर पर बने ये केले के हेयर मास्क
अगर आपके बाल कमजोर व डैमेज्ड हैं तो आपको एलोवेरा जेल और नारियल तेल के साथ एग यॉक और जैतून के तेल को मिक्स करके अप्लाई करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- इन चार कारणों को जानने के बाद आप भी अपने कर्ली हेयर को नहीं करेंगी स्ट्रेट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।