
लंबे, घने और सिल्की बाल हर महिला की खूबसूरती का आइना होते हैं, लेकिन आजकल के प्रदूषण, धूल-मिट्टी और बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त शैंपू बालों की प्राकृतिक चमक छीन लेते हैं। हम अक्सर बिना सोचे-समझे बाजार से लाया शैंपू सीधे स्कैल्प पर लगा लेते हैं, जो बालों को रूखा और बेजान बना देता है।
क्या आप जानती हैं कि आपके घर के आंगन में लगा एलोवेरा आपके बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है? आज हम आपके साथ नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्टर नवनीत कौर भाटिया का बताया एक ऐसा खास DIY एलोवेरा शैंपू शेयर कर रहे हैं, जो न सिर्फ बालों का झड़ना रोकेगा बल्कि उन्हें जड़ों से मजबूत और सिल्की भी बनाएगा।
इस खास शैंपू को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत है, जो आपके किचन और गार्डन में आसानी से मिल जाएंगी।

आपका एलोवेरा होममेड शैंपू तैयार है। इसे नॉर्मल शैंपू की तरह ही इस्तेमाल करें और 5 मिनट तक स्कैल्प पर लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धोएं।
एलोवेरा, दही और माइल्ड शैंपू तीनों चीजें बालों के लिए अच्छी होती है, लेकिन अगर तीनों को एक साथ मिला दिया जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है।
एलोवेरा में प्रोटियोलिटिक एंजाइम्स होते हैं, जो स्कैल्प की डेड स्किन सेल्स को रिपेयर करते हैं। यह स्कैल्प के pH लेवल को बैलेंस करता है, जिससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या जड़ से खत्म हो जाती है। यह बालों के फॉलिकल्स को एक्टिव करता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ती है।

दही लैक्टिक एसिड और फैटी एसिड का पावरहाउस है, जो बालों का डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट करता है। यह स्कैल्प को गहराई से पोषण देता है और नमी को सील कर देता है। यह बालों की ड्राईनेस और फ्रिज को दूर करके नेचुरल शाइन और बाउंस जोड़ता है।
यह भी पढ़ें- Aloe Vera Peels Uses: सर्दियों में एलोवेरा के छिलके से करें चेहरे की सफाई, जानें क्लींजर बनाने का तरीका
बाजार के हार्ड शैंपू बालों के नेचुरल ऑयल को छीन लेते हैं, जिससे बाल झाड़ू जैसे दिखने लगते हैं। जब आप माइल्ड शैंपू को एलोवेरा और दही के साथ मिलाती हैं, तो यह एक ऐसा क्लीनर बन जाता है। यह बालों को बिना रूखा बनाए गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को असरदार तरीके से साफ करता है।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: घने बालों के लिए नेचुरल एलोवेरा शैंपू इस्तेमाल करें, घर में ही आसानी से बनाएं
आप भी इस शैंपू को घर पर बनाकर बालों को लंबा, घना और सिल्की बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।