Sun Mar 15, 2026 | Updated 02:35 AM IST
herzindagi
parlour like hair spa at home add this one thing in shampoo

Shampoo Hack: शैंपू में मिलाएं बस यह 1 चीज, बाल होंगे रेशमी

क्‍या आप बालों को सॉफ्ट और सिल्‍की बनाना चाहती हैं, लेकिन पार्लर का महंगा हेयर स्‍पा नहीं कराना चाहती हैं? ऐसे में चावल और शैंपू का यह हैक आपकी मदद कर सकता है। पार्लर जैसे स्मूद बालों के लिए आज ही यह आसान घरेलू नुस्खा ही आजमाएं।
Editorial
Updated:- 2026-03-12, 12:59 IST

सदियों से चावल का पानी बालों की खूबसूरती बढ़ाने वाला बेस्‍ट उपाय रहा है, लेकिन क्‍या आपने कभी राइस शैंपू हैक के बारे में सुना है? शायद नहीं, तो हम आपको बता दे यह साधारण सा नुस्‍खा आपके रूखे और बेजान बालों में ऐसी जान डाल सकता है कि आप पार्लर का हेयर स्‍पा भूल जाएंगी।
जी हां, अगर आप भी महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके थक चुकी हैं और बाल अभी भी झाड़ू जैसे बेजान दिखते हैं, तो यह आसान होम रेमेडी आपके लिए ही है। इसकी जानकारी नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्‍टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) ने शेयर की है। उनका कहना है कि चावल का पानी बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और रेशम जैसा मुलायम भी बनाता है। आइए इस राइस शैंपू हैक के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार से जानते हैं।

राइस शैंपू हैक बनाने और इस्तेमाल का तरीका

यह हैक बहुत ही आसान है और इसे कोई भी घर पर आसानी से कर सकता है।

rice shampoo hair hack

  • हैक के लिए एक कटोरी में थोड़े से चावल लें।
  • इसमें अपना रेगुलर शैंपू और थोड़ा पानी मिलाएं।
  • इसे मिश्रण को रातभर के लिए ढककर रख दें।
  • रातभर भीगने से चावल के सारे पोषक तत्व पानी और शैंपू में मिल जाते हैं।
  • अगले दिन इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर अपने बालों को धोएं।

यह भी पढ़ें- Rice Water for Hair: सिर्फ चेहरे के लिए ही नहीं, बालों के लिए भी 'वरदान' है चावल का पानी; जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

यह भी पढ़ें- चावल का पानी या एलोवेरा, जानिए होममेड हेयर ट्रीटमेंट में किसका इस्तेमाल करने से मिलेंगे बेस्ट रिजल्ट्स

चावल बालों के लिए फायदेमंद क्‍यों है?

  • चावल के पानी में भरपूर मात्रा में विटामिन और अमीनो एसिड होते हैं, जो बालों की हेल्‍थ को बढ़ाते हैं।
  • यह पानी बालों की ऊपरी परत को स्मूद करता है, जिससे बाल पहले से कहीं ज्यादा शाइनी और हेल्‍दी दिखने लगते हैं।
  • चावल का पानी बालों के रूखेपन को कम करता है और मैनेज करना आसान बनाता है।
  • यह पानी बालों को अच्‍छे से साफ करता है और स्कैल्प को भी ताजगी और पोषण देता है।

rice shampoo hair hack for smoother

टिप्‍स

  • अच्‍छे रिजल्‍ट के लिए फर्मेंटेड राइस वाटर का इस्‍तेमाल करें।
  • अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं, तो इस राइस शैंपू मिश्रण में आधा चम्मच नारियल तेल या एलोवेरा जेल भी मिला सकती हैं। इससे आपके बाल और भी ज्यादा हाइड्रेटेड रहेंगे।

आप भी इस हैक का इस्‍तेमाल करके बालों को शाइनी बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।