
क्या आप हेयर फॉल को रोककर बालों को तेजी से बढ़ाना चाहती हैं? आइए ब्यूटी एक्सपर्ट शाहनाज हुसैन से घर पर चावल का पानी बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका जानें। अमीनो एसिड और विटामिन से भरपूर यह नुस्खा बालों का झड़ना रोककर घना, लंबा और चमकदार बनाएगा।
सदियों से चावल का पानी एशियाई महिलाओं की खूबसूरती का राज रहा है। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं और बालों को लंबा करना चाहती हैं, तो बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स आजमाने की बजाय इस नेचुरल नुस्खे को आजमाएं। चावल का पानी अमीनो एसिड, विटामिन B, E और इनोसिटोल से भरपूर होता है, जो बालों को अंदर से मजबूती देता है और डैमेज को रिपेयर करता है। बालों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए? इस बारे में हमें ब्यूटी एक्सपर्ट शाहनाज हुसैन बता रही हैं।
चावल के पानी में अमीनो एसिड होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है। इसमें मौजूद विटामिन B और E बालों की चमक बढ़ाते हैं, जबकि इनोसिटोल एक ऐसा कार्बोहाइड्रेट है जो खराब बालों को रिपेयर करता है और टूटने से बचाता है। यह बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है।

बाजार में मिलने वाले राइस वॉटर प्रोडक्ट्स में प्रिजर्वेटिव्स हो सकते हैं, इसलिए घर पर बना ताजा पानी ही सबसे अच्छा रहता है। आइए इसे बनाने के लिए सही तरीके के बारे में जानते हैं।
बालों की ग्रोथ को तेज करने के लिए इस मैजिकल वाटर का सही इस्तेमाल करना जरूरी है।
यहां भी पढ़ें: बालों की लंबाई देखकर सभी रह जाएंगे दंग, घर पर बनाएं यह तेल
यहां भी पढ़ें: तेजी से हो सकती है हेयर ग्रोथ, बस देसी घी में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें
चावल के पानी में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए, इसे हफ्ते में सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल करें। बार-बार इस्तेमाल करने से बालों में प्रोटीन बिल्डअप हो सकता है, जिससे बाल कड़क या रूखे महसूस होंगे।

आप भी इस नुस्खे का इस्तेमाल करके बालों का झड़ना रोककर लंबे, घने लहराते बाल पा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।