Tue Apr 7, 2026 | Updated 01:41 AM IST HZ Awards 2026
 how to make korean girl like shiny hair

Hair Spa छोड़िए, शाइनी बालों के लिए ये 15 सीक्रेट आजमाएं

क्या आप हेयर फॉल, पतले और समय से पहले सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के बताए 12 सुपरफूड्स, जो अंदर से पोषण देकर बालों को मजबूत, घना, शाइनी और हेल्दी बनाते हैं, साथ ही स्कैल्प की सेहत को भी सही करते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-06, 16:30 IST

क्या आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं, पतले हो रहे हैं या समय से पहले सफेद दिखने लगे हैं? आयुर्वेद के अनुसार यह सिर्फ बालों की समस्या नहीं, बल्कि आपके पाचन तंत्र (अग्नि), पोषण और पूरे शरीर के असंतुलन का संकेत हो सकता है। जब शरीर की अग्नि मजबूत होती है और सही पोषण मिलता है, तब बाल मजबूत, घने और हेल्दी बनने लगते हैं। इसलिए सिर्फ बाहर से ट्रीटमेंट करने के बजाय अंदर से पोषण देना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप भी घर बैठे कोरियन जैसे शाइनी और हेल्दी बाल चाहती हैं, तो आपको अपनी डेली रूटीन में कुछ आसान लेकिन असरदार बदलाव करने होंगे। जी हां, आपको इस आर्टिकल में बताए फूड्स को डाइट में शामिल करना होगा। इनके बारे में हमें डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है कि आजकल ज्यादातर लड़कियां बालों से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान रहती हैं। ऐसे में महंगे हेयर स्पा और केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद हेयर फॉल, बालों में ड्राईनेस और बेजान होना जैसी समस्याएं कम नहीं होतीं, बल्कि कई बार बढ़ जाती हैं। जी हां, कोरियन लड़कियों के बाल हमेशा शाइनी, स्मूद और हेल्दी नजर आते हैं। इसका कारण सिर्फ बाहरी केयर नहीं, बल्कि सही हेयर रूटीन और अंदरूनी पोषण भी होता है।

हेयर फॉल के लिए मेथी दाना

मेथी में प्रोटीन, आयरन और विटामिन A, C, K भरपूर मात्रा में होते हैं। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है।

how to make korean girl like shiny hair with feenugreek seeds

बालों की ग्रोथ के लिए आंवला

आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को तेज करता है। आप इसे जूस, पाउडर या कच्चे फल के रूप में ले सकती हैं।

सफेद बालों के लिए करी पत्ता

करी पत्ता मेलानिन प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है, जिससे समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या कम हो सकती है। इसे आप खाने में या चाय के रूप में ले सकती हैं।

पलते बालों के लिए बीज

सूरजमुखी, कद्दू और तिल के बीज जिंक, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। ये मिनरल्स बालों को पतला होने से बचाते हैं और ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं।

हेल्‍दी बालों के लिए नारियल

क्‍या आप जानती हैं कि नारियल में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन होते हैं, जो बालों को अंदर और बाहर दोनों तरह से पोषण देते हैं।

how to make korean girl like shiny hair with coconut

घने बालों के लिए मोरिंगा

मोरिंगा एक सुपरफूड है, जिसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह बालों को मजबूत और घना बनाता है।

खजूर, अंजीर और किशमिश

खजूर, अंजीर और किशमिश तीनों चीजें आयरन से भरपूर होती है। आयरन बालों के झड़ने को कम करता है। इन्हें भिगोकर खाने से और ज्यादा फायदा मिलता है।

बालों के लिए अखरोट

अखरोट में बायोटिन और सेलेनियम होता है, जो हेयर फॉल कम करता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।

बालों की जड़ों को अनार

अनार ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देता है।

how to make korean girl like hair with Pomegranate

भुने चने 

यह आयरन का अच्छा स्रोत है और शरीर की एनर्जी बढ़ाने के साथ बालों की सेहत को भी सुधारता है।

हेल्‍दी बालों के लिए पिस्ता

पिस्ता बायोटिन से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत और हेल्दी बनाता है।

यह भी पढ़ें- Splits End Home Remedies: दो मुंहे बालों की समस्या इस आसान घरेलू नुस्खे की मदद से हो सकती है कम

बालों की मजबूती के लिए रागी

रागी में आयरन, कैल्शियम और फोलेट होता है, जो बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए बेहद जरूरी है।

जब आप लगातार अपने शरीर को सही पोषण देते हैं, तब इसका असर आपके बालों में साफ नजर आता है। आयुर्वेद का मानना है कि अंदर से पोषण देने से बाहर से खूबसूरती झलकती है।

यह भी पढ़ें- दो मुंहे बालों की समस्या हो सकती है कम अगर ट्राई करेंगी ये घरेलू नुस्खा

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।