Sat Apr 4, 2026 | Updated 01:39 AM IST HZ Awards 2026
kitchen ingredients to stop grey hair

महंगे हेयर प्रोडक्ट्स भूल जाएं, Kitchen की ये 4 चीजें देंगी काले-घने बाल

अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स छोड़कर किचन में मौजूद नेचुरल नुस्खों को अपनाएं। यह बालों को पोषण देकर मजबूत, घना और काला बनाता है। रेगुलर इस्‍तेमाल से सफेद बालों की समस्या कम होती है और बाल हेल्‍दी दिखते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-03, 17:21 IST

क्या आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं और महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके भी कोई फर्क नहीं दिख रहा है? अब अपनी रसोई में छुपे इन नेचुरल और आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाने का समय है। ये आसान सा हेयर पैक बालों को अंदर से पोषण देकर मजबूत, घना और हेल्दी बना सकता है। इसकी सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसके बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने बताया है।

अगर आप बालों को काला, लंबा और घना बनाए रखना चाहती हैं, तो इस हेयर पैक को जरूर ट्राई करें और नेचुरल और आयुर्वेदिक केयर से बालों को नई जान दें।

हेयर पैक की सामग्री

  • त्रिफला पाउडर- 1 चम्मच
  • काले तिल का पाउडर- 1 चम्मच
  • आंवला पाउडर- 1 चम्मच
  • कलौंजी तेल / नारियल तेल- 2 चम्मच

homemade mask for grey hair

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इन सभी चीजों को मिलाकर स्‍मूथ पेस्‍ट तैयार करें।
  • इस पेस्ट को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • कम से कम 1 घंटे तक लगा रहने दें।
  • फिर बालों को माइल्ड शैंपू से धोएं।
  • हफ्ते में 2 बार जरूर इस्तेमाल करें।
  • इसका लगातार इस्तेमाल करने से ही आपको सही रिजल्ट मिलेंगे।

ये बातें रखें ध्‍यान

  • सिर्फ 1 बार लगाने से कोई जादू नहीं होगा।
  • सफेद बाल रातों-रात काले नहीं होते।
  • असली फर्क तभी दिखेगा जब आप इसे रेगुलर इस्तेमाल करेंगे।
  • इस नुस्‍खे को कम से कम 3 महीने तक अपनाने से ही आपको बालों में असली बदलाव नजर आएगा।

सफेद बालों के लिए त्रिफला पाउडर, काले तिल, आंवला और कलौंजी का तेल के फायदे

ये सारी चीजें आयुर्वेद में बालों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। अगर आप सफेद बालों से परेशान हैं, तो ये 4 चीजें बालों को अंदर से पोषण देकर मजबूत और हेल्‍दी बनाने में मदद करती हैं।

Triphala powder for grey hair

त्रिफला पाउडर

  • त्रिफला तीन जड़ी-बूटियों आंवला, हरड़, बहेड़ा का मिश्रण है।
  • यह स्कैल्प को डिटॉक्स करता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।
  • बालों के समय से पहले सफेद होने के प्रोसेस को धीमा करता है।
  • डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं को भी कम करता है।

काले तिल का पाउडर

  • आयुर्वेद में काले तिल को बालों के लिए नेचुरल टॉनिक माना जाता है।
  • इसमें आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं।
  • यह बालों को नेचुरली काला बनाए रखने में मदद करता है।
  • बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और झड़ने से रोकता है।

यह भी पढ़ें- DIY For Naturally Black Hair: चायपत्ती और फिटकरी से घर पर इस तरह बालों को नेचुरली काला बनाएं

आंवला पाउडर

  • आंवला विटामिन C का सबसे अच्छा स्रोत है।
  • यह बालों को नेचुरल शाइन और मजबूती देता है।
  • सफेद बालों की समस्या को कम करता है।
  • स्कैल्प को ठंडक देकर बालों को हेल्दी बनाता है।

Kalonji oil for grey hair

कलौंजी तेल/नारियल तेल

  • कलौंजी तेल बालों को जड़ों से पोषण देता है और बालों का झड़ना कम करता है।
  • नारियल तेल बालों को नमी देता है और ड्राईनेस दूर करता है।
  • दोनों तेल मिलकर बालों को मजबूत, मुलायम और शाइनी बनाते हैं।
  • स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें- Naturally Black Hair: बालों को नेचुरली काला करने के लिए एक्सपर्ट के इस नुस्खे को करें ट्राई, जानें फायदे

ये सभी चीजें मिलकर बालों को अंदर से पोषण देती हैं, जिससे सफेद बालों की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है। हालांकि, इसका असर तभी दिखेगा जब आप इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगी।

अगर आप सच में अपने बालों को हेल्दी, शाइनी और मजबूत बनाना चाहती हैं, तो इस हेयर पैक के साथ हेल्दी डाइट और अच्छी नींद भी जरूरी है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।