
क्या आप फ्रिजी बालों से परेशान हैं और महंगे हेयर स्पा और केमिकल वाले केराटिन ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च करके थक चुकी हैं? अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर पर ही नेचुरल Keratin Hair Mask बना सकती हैं। यह मास्क आपके रूखे, बेजान और झाड़ू जैसे बालों को सिल्की और शाइनी बना सकता है। इस मास्क के बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) बता रही हैं।
अगर आप पार्लर वाला महंगा केराटिन ट्रीटमेंट घर पर करना चाहती हैं, तो इस पावर-पैक मास्क को घर पर बनाएं। इस मास्क को एलोवेरा जेल, चावल, दूध और नारियल के तेल से तैयार किया जा सकता है। यह एक ऐसा नेचुरल उपाय है, जो बालों को अंदर से पोषण देता है और डैमेज बालों को रिपेयर करता है।
चावल में अमीनो एसिड होता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है, झड़ना कम करता है और बालों के टेक्सचर को सुधारता है। यह एक ऐसा कार्बोहाइड्रेट है, जो डैमेज बालों को अंदर से रिपेयर करता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड्स बालों की इलास्टिसिटी बढ़ाते हैं, जिससे बाल बीच में से नहीं टूटते। यह बालों के क्यूटिकल्स को स्मूद करता है, जिससे बाल उलझते नहीं हैं।

यह ड्राई बालों को हाइड्रेट करता है, स्कैल्प को ठंडक देता है और फ्रिजी बालों को नेचुरल शाइन देता है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से स्कैल्प का पीएच लेवल बैलेंस रहता है, जिससे खुजली कम होती है।
दूध प्रोटीन का नेचुरल स्रोत है, जो डैमेज बालों को रिपेयर करता है और सॉफ्ट बनाता है। इसमें दो तरह के प्रोटीन केसीन और व्हे होते हैं। ये प्रोटीन बालों के डैमेज स्ट्रैंड्स को भरने का काम करते हैं। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को हल्का सा एक्सफोलिएट भी करता है, जिससे बाल पहले से ज्यादा सॉफ्ट होते हैं।
यह भी पढ़ें- फ्रिजी बालों को मुलायम बनाने के लिए लगाएं यह होममेड पैक
नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड बालों की गहराई तक जाकर प्रोटीन लॉस को रोकता है और ड्राईनेस से बचाता है। यह बालों के नेचुरल प्रोटीन को रोकता है, जो अक्सर शैंपू या धूप की वजह से खत्म हो जाता है। यह एक सुरक्षा कवच बनाता है, जो आपके बालों को फ्रिजी होने से बचाता है।

यह भी पढ़ें- Hair Mask: फ्रिजी बालों के लिए इस्तेमाल करें घर पर बना हेयर मास्क, जानें कैसे करें जल्दी तैयार
इस नेचुरल Keratin Hair Mask का इस्तेमाल करके आप भी रूखे और बेजान बालों को अलविदा कहें और कुदरती तौर पर सीधे, सिल्की और हेल्दी बालों का स्वागत करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।