
बालों में डैंड्रफ की समस्या आम है और कई बार डैंड्रफ इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि स्कैल्प में खुजली और पैच भी बनने लगते हैं। खासतौर पर सर्दियों में या फिर जाती हुई सर्दी के समय डैंड्रफ और ज्यादा बढ़ जाती है। डैंड्रफ की दूर करने के लिए हम कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं जिसमें बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स भी शामिल होते हैं। कई बार आपके बालों में बाजार के प्रोडक्ट का साइड इफ़ेक्ट भी हो सकता है और ये बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं, ऐसे में बालों में नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना ही बेहतर माना जाता है। अगर आप भी बालों में डैंड्रफ और खुजली से परेशान हैं, तो आपके घर में मौजूद तुलसी और एलोवेरा से बना होममेड हेयर मास्क आपके लिए असरदार उपाय साबित हो सकता है। यह मास्क आपकी स्कैल्प को साफ करके हेल्दी बनाता है, जिससे डैंड्रफ कम होने के साथ बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। यह हेयर मास्क मैंने भी अपने बालों में ट्राई किया था और इससे मुझे काफी फायदा भी हुआ। आप भी ये हेयर मास्क डैंड्रफ कम करने के लिए जरूर ट्राई करें।
अगर हम आयुर्वेद की बात करें तो तुलसी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को कम करने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प की खुजली और किसी भी इन्फेक्शन के साथ सूजन को शांत करती है। वहीं एलोवेरा स्कैल्प को डीप क्लींज करता है और स्कैल्प में जमा अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाता है। इसमें मौजूद विटामिन और एंजाइम बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। इन दोनों सामग्रियों का कॉम्बिनेशन स्कैल्प को डिटॉक्स करके हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे बालों से डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Homemade Dandruff Hair Mask: बालों की जड़ों से कम हो सकता है डैंड्रफ, जानें देसी नुस्खा
यह भी पढ़ें- Hibiscus Hair Mask: पार्लर जैसा बाउंसी कर्ल अब घर पर, गुडहल के फूल से ऐसे बनाएं हेयर मास्क
बालों की ग्रोथ और डैंड्रफ के लिए तुलसी और एलोवेरा जेल से तैयार मास्क काफी असरदार है। मैंने इसका इस्तेमाल किया और मुझे डैंड्रफ में काफी राहत भी मिली है, लेकिन आप जब भी इस मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तब ध्यान रखें कि पैच टेस्ट कर लें। जिससे इस मास्क का कोई साइड इफ़ेक्ट न हो।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com, freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।