herzindagi
image

Homemade Dandruff Hair Mask: बालों की जड़ों से कम हो सकता है डैंड्रफ, जानें देसी नुस्खा

 बालों में डैंड्रफ प्रॉब्लम होना आम बात है। इससे हर एक महिला परेशान नजर आती है। ऐसे में आप इसे कम करने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि ये प्रॉब्लम कम हो सके। आइए इस नुस्खे को आपके साथ शेयर करते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-24, 12:01 IST

बालों में डैंड्रफ की प्रॉब्लम आजकल ज्यादातर लोगों को होती है। इसकी वजह से कई सारी महिलाएं अपने बालों को कवर करके रखती हैं, या पोनीटेल या ब्रेड हेयर स्टाइल को क्रिएट करती हैं, ताकि उनके बालों के स्कैल्प में होने वाला डैंड्रफ कहीं झड़ता नजर न आए। कई सारे ऐसे महंगे ट्रीटमेंट होते हैं, जो पार्लर जाकर कराए जाते हैं। साथ ही आजकल मार्केट में प्रोडक्ट भी कई सारे मिलते हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल से भी बालों से डैंड्रफ कम नहीं होता है। ऐसे में आप घर की किचन में रखी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि डैंड्रफ प्रॉब्लम को कम किया जा सके। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

बालों में क्यों होता है डैंड्रफ?

डैंड्रफ का कारण ऑयली स्कैल्प, बालों को समय रहते वॉश न करना या बालों में ज्यादा ऑयल साथ ही अन्य प्रोडक्ट के इस्तेमाल के कारण होता है। इसकी वजह से डैंड्रफ की पपड़ी स्कैल्प में जम जाती है, जिसकी वजह से कई बार बालों में बहुत ज्याद खुजली होती है और रेडनेस होने लगती है। इसे कम करने के लिए प्रोडक्ट कई सारे आते हैं, लेकिन घरेलू नुस्खे सबसे अच्छे होते हैं।

2 - 2026-01-19T144545.031

बालों से डैंड्रफ प्रॉब्लम को कैसे करें कम?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले 2 से 3 चम्मच मेथी दाने को एक रात पहले भिगोकर रखना है।
  • अगली सुबह उठकर इसे मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट तैयार करना है।
  • इसके बाद आपको इसमें 2 चम्मच दही को मिक्स करना है और हेयर पैक बनाना है।
  • फिर आपको इसे थोड़ी देर रखकर बालों में अप्लाई करना है।

3 - 2026-01-19T144543.442

यह भी पढ़ें- Dandruff Problem In Winter: नारियल तेल और नींबू से डैंड्रफ की समस्या हो सकती है दूर, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

बालों में मेथी दाना और दही का हेयर पैक कैसे करें इस्तेमाल?

  • इसके लिए आपको बालों को कॉम्ब करना है।
  • फिर आपको हाथों की मदद से इस पैक को स्कैल्प में लगाना है।
  • जब ये सारे बालों में अच्छे से लग जाए, तो सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • करीब 30 मिनट लगाने के बाद बालों को पानी से वॉश करें।
  • इसे आप हफ्ते में 1 से 2 बार लगाएंगी, तो डैंड्रफ की प्रॉब्लम कम होती नजर आ सकती है।

Hair pack (4)

यह भी पढ़ें- Green Tea Toner: बालों में जमी हुई डैंड्रफ की सफेद पपड़ी को साफ करने के लिए लगाएं ग्रीन टी टोनर, एक्सपर्ट से जानें इसे बनाने का तरीका

इस हेयर पैक को आप तुरंत बनाएं और बालों में अप्लाई करें। इससे आपके बालों में से डैंड्रफ की प्रॉब्लम कम हो सकती है और आपको बाजार के प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।