
सर्दियों का मौसम जहां एक तरफ कई तरह की पोषक सब्जियों का मौसम माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ आपकी स्किन और बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी बढ़ा देता है। इस दौरान ठंडी हवा, ड्राई स्कैल्प की वजह से इस मौसम में बालों में डैंड्रफ की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। सिर में खुजली, रूसी की सफेद परत, बालों का झड़ना और स्कैल्प का रूखापन डैंड्रफ के आम लक्षण होते हैं। अक्सर लड़कियां डैंड्रफ हटाने के लिए दही का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन ठंड के मौसम में दही का इस्तेमाल ठंड को बढ़ा देता है और सभी की स्किन पर सूट भी नहीं करता है। ऐसे में आपको किसी ऐसी सामग्री की जरूरत होती है जो बालों से डैंड्रफ को हटाने में मदद करे और साथ ही, आपको ठंड भी न लगे। ऐसे में दादी मां का एक नुस्खा आपके काम आ सकता है। अगर आपके बालों में सर्दियों में ज्यादा डैंड्रफ हो रही है, तो आप एलोवेरा जेल के साथ मेथी दाने को मिलाकर लगा सकती हैं। यह हेयर मास्क मैंने भी अपने बालों में इस्तेमाल किया और इससे मुझे डैंड्रफ से काफी राहत भी मिली। आइए जानें कैसे आप इन चीजों से डैंड्रफ के लिए हेयर मास्क बना सकती हैं और डैंड्रफ को कम कर सकती हैं।
इस हेयर मास्क को बनाना बहुत आसान होता है और इसके लिए आपको कुछ सामान्य चीजों की आवश्यकता होती है जो आपके घर में आसानी से मिल सकती हैं। आइए जानें इसे बनाने की सामग्रियों और इसे बनाने की विधि के बारे में।

यह भी पढ़ें- ड्राई हेयर के लिए ये है एक बेस्ट हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें- Aloe Vera For Hair: सर्दियों में बालों को दें डीप नरिशमेंट, एलोवेरा जेल से बनाएं ये खास हेयर मास्क
एलोवेरा जेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को खत्म करने में मदद करते हैं। यह आपकी स्कैल्प को ठंडक प्रदान करता है और स्कैल्प की खुजली को कम करता है। वहीं मेथी दाने प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसिथिन से भरपूर होते हैं। ये आपकी स्कैल्प को भरपूर पोषण देते हैं और बालों से डैंड्रफ को कम करते हैं, इससे बालों की जड़ें भी मजबूत होती हैं।
दादी मां के इस आसान नुस्खे से आपके बालों से डैंड्रफ की समस्या कम हो जाएगी और बालों को भरपूर पोषण भी मिलेगा। यदि आपको बालों में ज्यादा डैंड्रफ की समस्या है तो इस मास्क को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।