herzindagi
image

ड्राई हेयर के लिए ये है एक बेस्ट हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आप भी ड्राई हेयर की वजह से काफी परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास हेयर मास्क बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका। 
Editorial
Updated:- 2026-01-05, 17:22 IST

सर्दियों की ठंडी हवा और धूल मिट्टी की वजह से अधिकतर महिलाएं रूखी और बेजान बालों का सामना करती है। सर्दी के मौसम में ऐसी कई महिलाएं हैं, जो बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से परेशान रहती है।  अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है और अपने रूखे और बेजान बालों को खूबसूरत और शाइनी बनाना चाहती है, तो आप घर पर रहकर एक खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से ऐसे स्पेशल होममेड हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जो आपके बालों को खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे।

बालों के लिए खास हेयर मास्क

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि आप अपने रूखे और बेजान बालों को पोषण देना चाहती हैं और इन्हें खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एक खास हेयर मास्क बना सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

hm1

हेयर मास्क के लिए सामग्री -

यह भी पढ़ें- सर्दियों में इस्तेमाल करें दही-मेथी से बना ये होममेड हेयर मास्क, डैंड्रफ की परेशानी के लिए है बेस्ट

हेयर मास्क बनाने का तरीका 

  • आप घर पर रहकर आसानी से एक खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। 
  • इसे बनाने के लिए एक साफ कटोरी में पहले चावल का आटा निकाल ले। 
  • अब इस आटे में दो बड़े चम्मच दही और अंडे का सफेद हिस्सा मिक्स कर ले। 
  • अब इस मिश्रण में थोड़ा नीम का तेल शामिल कर इसे अच्छी तरह फेंट लें। 
  • अब आपका होममेड हेयर मास्क बनकर तैयार है। 

    hm

  • इसे आप अपने बालों पर अच्छी तरह लगा ले और कम से कम 50 मिनट तक लगा रहने दे। 
  • अब आप माइल्ड शैंपू की मदद से अपने बालों को धो सकती हैं। 
  • ऐसा आप एक हफ्ते में एक या दो बार कर सकती हैं। 
  • इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा और आपके बाल भी सिल्की बनेंगे।

यह भी पढ़ें:  घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।