Sat Mar 21, 2026 | Updated 03:41 AM IST HZ Awards 2026
Hair Care Tips

Summer Hair Care: गर्मियों में बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे, तो टमाटर का ऐसे करें इस्‍तेमाल

Hair Care Tips: गर्मी आते ही हमारी स्‍क‍िन और बालों का बुरा हाल हो जाता है। बालों की बात करें तो धूल, पसीना और पॉल्यूशन के कारण बाल रूखे, बेजान और झाड़ू जैसे लगने लगते हैं। ऐसे में किचन में रखा टमाटर आपके बहुत काम आ सकता है। हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप टमाटर से कैसे बालों की देखभाल कर सकती हैं?
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 19:21 IST

गर्मी शुरू होते ही हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में आपको सेहत का जरूरत से ज्यादा ध्यान रखना होता है। गर्मियों में स्किन पर जहां टैनिंग जमा हो जाती है, वहीं बाल भी हमारे पसीने से तरबतर होकर झाड़ू जैसे हो जाते हैं। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार से महंगे शैंपू और कंडीशनर खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। ये भले ही आपके बालों को शाइनी बना देते हैं, लेकिन इनमें केमिकल मिले होते हैं।

ऐसे में अगर आप कोई घरेलू नुस्खा ट्राई करना चाहती हैं तो टमाटर से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। टमाटर हर घर में आसानी से मिल जाता है। हम आपको टमाटर से बालों को शाइनी बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

tomato benefits for hair care (1)

स्‍कैल्‍प की करते हैं सफाई

लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर बता रही हैं कि टमाटर सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि बालों की देखभाल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें जो विटामिन और नेचुरल एसिड पाए जाते हैं वो स्कैल्प को साफ करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मी में पसीने से चिपचिपे हो गए हैं बाल, तो घर पर बना लें ये हेयर म‍िस्‍ट

कैसे करें टमाटर के रस का इस्तेमाल?

एक पका हुआ टमाटर लें और उसे अच्छे से मैश कर लें। अब इसका रस निकालकर अपने स्कैल्प और बालों में लगा लें। इसे कम से कम 5 मिनट के लिए बालों में चंपी करें। इसके बाद 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से बालों को धुल लें। इसके लिए आप सादे पानी का ही इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- पार्लर जाने की नहीं है जरूरत, घर में मौजूद इन 5 चीजों से मिनटों में करें मेनिक्योर-पेडीक्योर

दूसरा तरीका भी अपना सकती हैं आप

अगर आपके बाल गर्मियों में बहुत ही ज्यादा ड्राई हो जाते हैं तो टमाटर के रस में 2 चम्मच दही मिलाकर भी लगा सकती हैं। इसे बालों में लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे बालों में नमी आएगी और ड्राईनेस भी कम होगी। बाद में बालों में शैंपू कर लें।

यह भी पढ़ें- Desi Hair Care Tips: देसी हेयर केयर के लिए आजमाएं ये 1 खास उपाय, बालों का झड़ना होगा कम

tomato benefits for hair care (2)

इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा फ्रेश टमाटर ही यूज करें
  • इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • कोई भी दिक्कत हो तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इस्तेमाल करें
  • बहुत ज्यादा समय तक बालों में इसे न छोड़ें
  • हफ्ते में एक या दो बार ही इसका इस्तेमाल करें

यह भी पढ़ें- Homemade Coffee Moisturizer: किचन में रखी कॉफी से मिनटों में बनाएं मॉइस्चराइजर, स्‍क‍िन रहेगी हाइड्रेटेड

तो अगर आपके बाल भी गर्मियों में झाड़ू जैसे हो जाते हैं तो आप भी टमाटर के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।