
Coffee Moisturizer Making Tips: आज के समय में स्किन की देखभाल करना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत के साथ-साथ स्किन का भी ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऊपर से धूल, प्रदूषण और पसीने से हमारी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में लोग स्किन केयर के लिए बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इससे भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है।
अगर आप चाहें तो घर की किचन में मौजूद कॉफी से ही मॉइस्चराइजर बना सकती हैं। इससे आपकी स्किन तो हाइड्रेट रहेगी ही, साथ ही आपकी त्वचा भी दमकती हुई नजर आएगी। आज हम आपको अपने इस लेख में कॉफी से मॉइस्चराइजर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1773296736284.jpg)
यह भी पढ़ें- Homemade Coconut Moisturizer: कम बजट में घर पर ऐसे बनाएं कोकोनट मॉइस्चराइजर, एक्सपर्ट का बताया यह तरीका है बेस्ट
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में कॉफी पाउडर लें। अब इसमें ऐलोवेरा जेल और थोड़ा सा बादाम या नारियल का तेल मिला लें। अब इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। आपका होममेड कॉफी मॉइस्चराइजर तैयार है।
यह भी पढ़ें- Cream vs Moisturizer: सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए मॉइश्चराइजर लगाना सही है या क्रीम? एक्सपर्ट से जानें
अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि इसे बना तो लिया, अब इस्तेमाल कैसे किया जाए? तो इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें। अब कॉफी मॉइस्चराइजर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आप चाहें तो दो से तीन मिनट तक हल्के हाथ से मसाज भी कर सकती हैं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन सॉफ्ट बनेगी और फ्रेश भी लगेगी।
यह भी पढ़ें- Lipstick Side Effects: क्या आप भी रोज लगाती हैं लिपस्टिक? होंठों को काला होने से बचाने के लिए याद रखें ये 5 बातें
यह भी पढ़ें- Lip Care: बिना किसी नुकसान के ऐसे साफ करें Matte Lipstick, होंठ बनेंगे मुलायम
तो अगर आप भी बाजार से महंगे मॉइस्चराइजर खरीदने से बचना चाहती हैं तो आप घर पर ही कॉफी से मॉइस्चराइजर बना सकती हैं। इससे आपके पैसे तो बचेंगे ही, आपकी स्किन को भी जबरदस्त फायदा होगा।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।