
Hair Care Tips On Holi 2026: हाेली का त्योहार नजदीक आ रहा है। इस दिन लोग एक दूसरे के साथ रंग खेलते हैं। होली की तैयारियां बहुत पहले से शुरू कर दी जाती हैं। रंग खेलना तो सभी को बहुत अच्छा लगता है, लेकिन इससे स्किन और बालों के खराब होने का डर लगा रहता है। कई बार तो रंगों में इतने केमिकल्स मिला दिए जाते हैं जिससे हमारे पूरे बाल ही खराब हो जाते हैं। बाल बेजान, रूखे और चिपचिपे से दिखने लगते हैं।
कई बार तो रंग इतना गहरा हो जाता है कि चाहे जितना शैंपू कर लो, लेकिन बाल साफ नहीं होते हैं। ऐसे में आपको रंग खेलने से पहले और बाद में कुछ केयर करने की जरूरत है। लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर ने एक ऐसा तरीका बताया है जिससे बालों पर रंग नहीं चढ़ेगा। आइए जानते हैं-
-1772091540208.jpg)
सबसे जरूरी है कि बालों को खुला छोड़कर रंग (Holi 2026) खेलने न जाएं। रंग खेलने से पहले कोशिश करें कि बालों में अच्छी तरह से ऑयलिंग कर लें। इसके लिए आप नारियल या बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब चोटी या जूड़ा बना लें। चाहें तो स्कार्फ या कैप भी पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- होली पर बालों को रंग से बचाएंगे ये 3 स्टाइलिश हेयरस्टाइल, आपका क्लासी लुक देखकर हर कोई करेगा तारीफ
दरअसल, तेल लगाने से बालों को सेफ्टी मिल जाती है। इससे होली का कलर डायरेक्ट स्कैल्प तक नहीं पहुंचता। बाद में बाल धोने पर रंग भी आसानी से निकल जाता है।
होली खेलने के बाद सबसे पहले लोग शैंपू कर लेते हैं, लेकिन ये सही तरीका नहीं है। अगर बालों में बहुत सारा ड्राई कलर लगा हुआ है तो पहले हल्के हाथ से झाड़ लें। अब एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) से बालों को साफ करें।
यह भी पढ़ें- Holi Hair Care Tips: केमिकल कलर्स की वजह से बालों के डैमेज होने का सता रहा है डर, तो करें ये काम
एप्पल साइडर विनेगर हल्का एसिडिक होता है, जो बालों पर जमे रंग और गंदगी को हटाने का काम करता है। इससे स्कैल्प भी साफ होता है और खुजली तो कम होती ही है।
विनेगर वाला तरीका अपनाने के बाद बालों में शैंपू करने की बारी आती है। आप कोई माइल्ड शैंपू कस इस्तेमाल कर सकती है। इससे बालों में रंग बिल्कुल भी नहीं चढ़ेगा।
-1772091560280.jpg)
यह भी पढ़ें- होली पार्टी के दौरान रंगों से खराब न हो जाएं बाल, इन घरेलू उपायों से रखें ख्याल
तो अगर आप भी चाहती हैं कि होली खेलने के बाद बालों में रंग न चढ़े तो आप ये तरीका अपना सकती हैं। इससे आपके बाल सेफ भी रहेंगे और मुलायम भी बनेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।