Thu Mar 5, 2026 | Updated 04:51 PM IST
herzindagi
holi color stains removal tips

Holi Skin Care: हाेली के तीन-चार द‍िन बाद भी चेहरे से नहीं हटता है रंग, तो अपनाएं स‍िर्फ ये एक नुस्‍खा

Holi Stains Removal Tips: होली खेलते समय तो रंगों का मजा तो बहुत आता है, लेकिन कई बार यही रंग बाद में बड़ी द‍िक्‍कत खड़ी कर देता है। इसे छुड़ाने में हालत खराब हो जाती है। ऐसे में लोग बार-बार साबुन या फेसवॉश से चेहरे को रगड़ते हैं। लेक‍िन हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं ज‍िससे होली का ज‍िद्दी रंग आसानी से चला जाएगा।
Editorial
Updated:- 2026-03-05, 12:15 IST

Skin Care Post Holi: होली खेलने में तो हर क‍िसी को मजा आता है, लेक‍िन द‍िक्‍कत तब होती है जब हाेली बीत जाने के बाद भी चेहरे से रंग नहीं उतरता है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं ज‍िनके चेहरे पर होली के तीन चार द‍िन बाद भी साफ-साफ रंग नजर आता है। ऐसे में खूबसूरती नहीं द‍िखाई देती है, साथ ही मायूसी भी हाथ लगती है। इससे छुटकारा पाने के ल‍िए लोग बार-बार साबुन या फेसवॉश से चेहरे को रगड़ते हैं, लेकिन इससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है।

कई बार ऐसा करने से जलन हाे सकती है। इसके अलावा स्‍क‍िन की ड्राईनेस भी बढ़ जाती है। ऐसे में हमने लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर से पूछा क‍ि रंग को छुड़ाने का क्‍या तरीका हो सकता है? उन्‍होंने बताया क‍ि अगर आप सही तरीके से चेहरे को साफ करेंगी, तो जिद्दी रंग भी धीरे-धीरे निकल जाते हैं और स्‍क‍िन को नुकसान भी नहीं होता। आइए जानते हैं-

holi hair care tips (1)

सबसे पहले करें ऑयल क्लीनिंग

अगर चेहरे पर लगा होली का रंग जिद्दी हो गया है, तो शुरुआत ऑयल से करें। इसके लिए नारियल तेल, बादाम तेल या ऑल‍िव ऑयल आप ले सकती हैं। सबसे पहले चेहरे पर थोड़ा सा तेल लगाएं और पांच मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। ऑयल होली के रंगों को कम करने में मदद करता है। मसाज करने से रंग चेहरे को छोड़ने लगता है। इसके बाद एक कपड़े को हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उससे चेहरा धीरे-धीरे पोंछ लें।

यह भी पढ़ें- Holi Skin Care Tips: रंगों से खेलने से पहले और बाद में करें ये काम, चेहरा बस 5 मिनट में होगा साफ

अब करें डीप क्लीनिंग

ऑयल‍िंग के बाद आप माइल्ड फेसवॉश से चेहरे को साफ कर सकती हैं। अगर आप कुछ घरेलू नुस्‍खा देख रही हैं तो बेसन का पैक भी लगा सकती हैं। इसके ल‍िए एक चम्मच बेसन में थोड़ा दूध या गुलाबजल मिलाकर पतला पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब सादे पानी से चेहरे को धाे लें।

यह भी पढ़ें- स्किन से होली के रंग को निकालने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जानें एक्सपर्ट के बताएं तरीके

स्‍क‍िन काे दें आराम

कलर्स को हटाने के बाद स्‍क‍िन को थोड़ा आराम देना भी जरूरी होता है। इसके लिए एलोवेरा जेल या खीरे के रस को चेहरे पर लगा सकती हैं। इसे 15 मिनट के ल‍िए लगा रहने दें और फिर सादे पानी से चेहरे को साफ क लें। इससे स्किन को ठंडक मिलती है और रेडनेस भी कम होती है। बाद में मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

यह भी पढ़ें- Holi Skin Care:ऑयली स्किन वाले होली पर कैसे करें त्‍वचा की देखभाल, जानें एक्‍सपर्ट के टिप्‍स

holi color stains removal tips (4)

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
  • रंग हटाने के तुरंत बाद ब्लीच या हार्श स्किन ट्रीटमेंट न लें।
  • अगर आपको कोई द‍िक्‍कत होती है तो एक्‍सपर्ट से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- Holi Skin Care: रंग खेलने के बाद त्‍वचा हो रही है ड्राई तो लगाएं ये उबटन

तो अगर आप ये आसान तरीका अपनाती हैं, तो होली के कुछ दिनों बाद भी चेहरे पर लगा हुआ रंग धीरे-धीरे साफ हो जाएगा और आपकी स्‍क‍िन की नेचुरल चमक भी बनी रहेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।