Wed Mar 18, 2026 | Updated 03:33 AM IST
herzindagi
how to get salon like hair volume at home

पतले बालों में Volume चाहिए? बस हेयर वॉश की यह ट्रिक आजमाएं 

क्‍या आपके बाल पतले हो गए हैं और आप बालों में वॉल्‍यूम बढ़ाने के उपाय की तलाश में हैं? ऐसे में यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। आज हम आपको बाल धोने का एक ऐसा जबरदस्‍त तरीका बताएंगे, जिससे न सिर्फ हेयर फॉल कम होगा बल्कि बालों में सैलून जैसा वॉल्‍यूम भी आएगा। 
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 18:51 IST

अगर आपके बाल पतले, बेजान और फ्लैट नजर आने लगे हैं और आप बालों में नेचुरल वॉल्यूम लाने का आसान तरीका ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम आपको बाल धोने का एक ऐसा स्मार्ट हेयर केयर ट्रिक बता रहे हैं, जिससे न सिर्फ हेयर फॉल कम करने में मदद मिलती है, बल्कि बालों में बिना किसी स्टाइलिंग प्रोडक्ट के सैलून जैसा बाउंस और वॉल्यूम भी आ सकता है।

नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉ. नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) के अनुसार, सिर नीचे करके बाल धोने का तरीका स्कैल्प हेल्थ को बेहतर बनाता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है। यह आसान सा तरीका आपके हेयर वॉश रूटीन में छोटा सा बदलाव लाकर बड़े रिजल्ट दे सकता है।

स्कैल्प में बढ़ता है ब्लड सर्कुलेशन

सिर नीचे करने से स्कैल्प में ब्‍लड फ्लो बढ़ता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को ज्यादा पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ अच्‍छी होती है।

head facing downward benefits to add volume to hair

बालों में आता है नेचुरल वॉल्यूम

अगर आप अपने बालों में नेचुरल वॉल्‍यूम लाना चाहती हैं तो सिर नीचे करके बालों को धोएं। इस पोजीशन में बालों की जड़ें ऊपर उठ जाती हैं, जिससे ड्राई होने के बाद बाल ज्यादा हैवी और बाउंसी दिखने लगते हैं।

घर पर ही पार्लर जैसा बाउंस

यह तरीका बालों को नेचुरल लिफ्ट देता है, जिससे बिना स्टाइलिंग के भी बाल खूबसूरत दिखते हैं।

हेयर फॉल होता है कम 

उल्टा सिर करके बाल धोने पर आप हल्के हाथों से मसाज करते हैं, जिससे खिंचाव कम होता है और बाल टूटने की समस्‍या कम होती है।

what happens when you wash hair with head facing downward

स्कैल्प की बेहतर सफाई

इस तरीके से शैंपू स्कैल्प के पीछे और ऊपर तक अच्छे से पहुंचता है, जिससे गंदगी और ऑयल अच्छी तरह साफ हो जाते हैं।

कंडीशनर स्‍कैल्‍प पर नहीं जमता

सिर नीचे रखने पर कंडीशनर बालों की लंबाई में ही रहता है, जिससे स्कैल्प ऑयली नहीं होता और बाल हल्के रहते हैं।

बालों की हेल्‍थ में सुधार

इस पोजीशन में मसाज करने से स्कैल्प एक्टिव होता है, जिससे बालों की हेल्थ में सुधार आता है।

बाल होते हैं मजबूत और शाइनी

अच्छा ब्लड सर्कुलेशन और साफ स्कैल्प बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है।

silky hair tips

फ्लैट बालों की समस्या होती है कम

जड़ों में परोक्ष जमा नहीं होता, जिससे बाल जल्दी चिपचिपे या बेजान नहीं लगते हैं।

यह भी पढ़ें- Hair Volume Solution: इन घरेलू नुस्‍खों को अपनाएं पतले दिखने वाले बाल फूले-फूले आएंगे नजर

ऑयल का पूरे बालों में फैलना

स्कैल्प का नेचुरल ऑयल बालों की लंबाई तक अच्छे से फैलता है, जिससे बाल न ज्यादा ऑयली होते हैं न ज्यादा ड्राई।

यह भी पढ़ें- Hair Volume: हेयर वॉल्यूम हो गई है कम तो एक्सपर्ट की इन टिप्स को करें ट्राई

अगर आप बालों में वॉल्यूम, शाइन और हेल्दी ग्रोथ चाहती हैं, तो सिर नीचे करके बाल धोने का तरीका जरूर ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।