
चेहरे की चमक के साथ-साथ घने और लम्बे बाल भी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में हर महिलाएं चाहती हैं, कि उनके बाल लम्बे घने और खूबसूरत दिखें अगर आप भी इसी चाह में हैं, लेकिन अक्सर डैंड्रफ रुसी की वजह से परेशान रहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए बताएंगे, की ऐसी कोण सी मिस्टेक है, जो डैंड्रफ को जन्म देती है।
डैंड्रफ न केवल आपकी खूबसूरती को कम करती है, बल्कि स्कैल्प में खुजली और बालों के झड़ने का कारण भी बनता है। ऐसे में अगर आप भी महंगे शैम्पू बदलकर थक चुकी हैं, तो आज हम आपको डर्मटॉलॉजिस्ट की मदद से बताएंगे, कि आपको कौन सी गलती से बचना चाहिए। आइए जानते हैं, इन गलतियों के बारे में।

गुड़गांव के DLF फेज IV में V6 Clinics की Co-founder, Director & Chief त्वचा विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका शर्मा, जिन्हें इस क्षेत्र में 13 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई नुस्खें आजमाती हैं। कुछ महिलाएं तो ऐसी होती हैं, जो बालों को मजबूत बनाने के लिए और डैंड्रफ को कम करने के लिए बालों में तेल लगाती हैं।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में डैंड्रफ ने कर दिया है परेशान? तो रोजाना रात में फॉलो करें ये हेयर केयर टिप्स
त्वचा विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका शर्मा ने आगे बताया कि बालों में तेल लगाना ठीक है, लेकिन अगर आप भी रात भर बालों में तेल लगाकर रखती हैं, तो ऐसा करने से डैंड्रफ बढ़ने के चांस और बढ़ जाते हैं। बालों में रातभर ऑइल रखने की वजह से डैंड्रफ को बढ़ने का मौका मिलता है। ऑयली स्किन डैंड्रफ का खास कारन होती है और ऐसे में बालों में रात भर ऑइल लगा रहेगा, तो इससे डैंड्रफ बढ़ सकते हैं।

इसके अलावा अगर आपको कम डैंड्रफ है या माइल्ड डैंड्रफ है, तो अब आप मेडिकल ग्रेड एंटी डैंड्रफ शैम्पू का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन अगर आपको डैंड्रफ बहुत ज्यादा है और एंटी डेंड्रफ शैम्पू से भी ठीक नहीं हो रहा है, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Dandruff Problem In Winter: नारियल तेल और नींबू से डैंड्रफ की समस्या हो सकती है दूर, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।