herzindagi
image

बालों की खूबसूरती बढ़ा देगा यह खास पानी, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका

अगर आप भी अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और डैंड्रफ जैसी परेशानी को कम करना चाहती हैं, तो आपके लिए एक खास उपाय बेस्ट हो सकता है। इसे आजमाकर आप घने और लम्बे बाल पा सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 19:37 IST

सर्दी, गर्मी या पतझड़ कोई भी मौसम हो अधिकतर महिलाएं बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करती हैं। बदलते मौसम में कुछ महिलाओं को डैंड्रफ, बाल झड़ना और दो मुंहे बालों जैसी परेशानी होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी हेयर फॉल और डैंड्रफ को कम करना चाहती हैं और इन सभी परेशानियों को कम खर्च में ठीक करना चाहती हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक खास घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने बालों को सिल्की और खूबसूरत बना सकती हैं।

बालों के लिए सौंफ का पानी

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि मौसम बदलने के साथ-साथ अधिकतर महिलाएं बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना करती हैं। अब आप अपने बालों को घर पर रहकर चमकदार और खूबसूरत बना सकती हैं।

इसके लिए आपको महंगे ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं हैं और ना ही दवाइयां का सेवन करना पड़ेगा। आप घर पर रहकर सौंफ के पानी से एक खास मिश्रण तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे  - 

1 - 2026-01-20T182338.772

सौंफ के पानी से मिश्रण बनाने के लिए सामग्री

सौंफ के पानी से मिश्रण बनाने का तरीका

आप घर पर रहकर अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए सौंफ के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप इन सभी सामग्री को मिलाकर इससे हेयर वॉश कर सकती हैं। सौंफ के पानी से मिश्रण बनाने के लिए आप निचे दिए कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका। 

2 - 2026-01-20T182340.415

  • इस खास मिश्रण को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सौफ का पानी लें।
  • अब इस पानी में थोड़ा आंवला का रस और नीम का पानी मिक्स कर दें।
  • अब इस पानी में थोड़ा शैम्पू मिलाएं और इससे हेयर वॉश करें।
  • इस मिश्रण से आप एक हफ्ते में एक या दो बार अपने बालों को धो सकती हैं।
  • यह आपके बालों से डैंड्रफ को कम कर सकता है साथ ही बालों को सिल्की बनाने में भी मदद करेगा।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। 

यह भी पढ़ें- हेयर वॉश के वक्त झड़ते हैं आपके भी बाल, तो आजमाएं ये नीम का खास उपाय

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।