
फ्रिजी और रूखे बालों की समस्या कभी भी आ सकती है। इस वजह से जहां आपका लुक खराब हो जाता है, वहीं आपका आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। बालों की ये परेशानी मौसम में बदलाव, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण होती है। इससे बालों की नमी कम हो जाती है, और वे रूखे और फ्रिजी हो जाते हैं। लेकिन, अगर आप चाहती हैं कि यह समस्या कम हो जाए, साथ ही आपके बाल सॉफ्ट, स्मूथ और चमकदार हों, तो आप इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ असरदार टिप्स बता रहे हैं जो बालों के फ्रिजी और रूखे होने की समस्या कम हो सकती है, साथ ही, बाल हेल्दी और चमकदार भी हो सकते हैं।
फ्रिजी और रूखे बालों की समस्या कम करने के लिए, बालों को अच्छी तरह से ऑयलिंग करें। इसके बाद, बालों को शैंपू और कंडीशनर की मदद से धो लें। ऑयलिंग के लिए आप नारियल तेल और बादाम तेल का इस्तेमाल करें। साथ ही, बालों को धोने के लिए आप सल्फेट-फ्री शैंपू और कंडीशनर का उपयोग करें।

बालों के फ्रिजी और रूखे होने की समस्या आपके गलत तरीके से बालों को सुखाने की वजह से भी हो सकती है। अगर आप बालों को तौलिए से रगड़कर सुखाती हैं, तो इससे फ्रिजी होने की समस्या बढ़ सकती है। यह समस्या न हो, इसके लिए बालों को हल्के हाथों से निचोड़कर तौलिए में लपेटकर सुखाएं।
-1752777276828.jpg)
बाल हेल्दी रहें, साथ ही वे चमकदार भी हों, इसके लिए आप हफ्ते में एक दिन हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। ये हेयर मास्क बालों को पोषण देगा, साथ ही, बालों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी मदद करेगा।
हेयर मास्क आप किसी एक्सपर्ट की रे लेकर बनवाएं। इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें ताकि बालों को कोई नुकसान न हो।
इन आसान और असरदार टिप्स की मदद से बालों के फ्रिजी और रूखेपन की समस्या कम हो सकती है, साथ ही, वे मुलायम और चमकदार भी होंगे।
इसे भी पढ़ें- पसीने की वजह से हो रही हैं स्कैल्प पर खुजली, तो मेथी दाना से बना हेयर मास्क करें ट्राई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।