ठंड का मौसम स्किन के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस मौसम में चलने वाली ठंडी हवाएं स्किन की नमी छीन लेती हैं, जिससे यह अधिक रूखी, फ्लेकी और बेजान नजर आती है। ऐसे में अपनी स्किन को अतिरिक्त नमी और नरिशमेंट देने के लिए हम ऑयल्स का इस्तेमाल करते हैं। स्किन के लिए बादाम का तेल और जैतून का तेल दोनों ही बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, जो उसे पोषण भी देते हैं।
हालांकि, दोनों ही तेल स्किन पर अलग-अलग तरह से काम करते हैं। जहां बादाम का तेल काफी हल्का होता है और स्किन को हैवी फील करवाए बिना उसे हाइड्रेट करता है। वहीं दूसरी ओर, जैतून का तेल थोड़ा अधिक रिच होता है जो स्किन की नमी को बनाए रखने और विंटर में उन बेहद रूखे पैच से निपटने के लिए एकदम सही है। अब सवाल यह उठता है कि सर्दी के मौसम में इन दोनों से किस तेल को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जाए, तो चलिए इसका जवाब आज आपको आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट दे रही हैं-
बादाम तेल के फायदे
- ठंड के दिनों में बादाम तेल को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे कई फायदे मिलते हैं। मसलन- बादाम का तेल काफी लाइट होता है, लेकिन स्किन के हाइड्रेशन का ख्याल रखता है, जिससे आपकी रूखी स्किन की
- नमी बनी रहती है। साथ ही साथ, इससे स्किन में चिपचिपेपन का अहसास नहीं होता है।
- बादाम तेल विटामिन ई, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से स्किन को सॉफ्ट व स्मूथ बनाता है।
- डार्क सर्कल या सूजन आदि के उपचार के रूप में भी बादाम तेल फायदेमंद माना जाता है। यह सेंसेटिव स्किन के लिए एकदम सही है।
इसे जरूर पढ़ें - बादाम का तेल दिखाएगा कमाल, ऐसे करें इस्तेमाल
जैतून तेल के फायदे
- कड़कड़ाती ठंड में स्किन के रूखेपन से लड़ने में जैतून तेल बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन को डीप मॉइश्चराइज करता है। इसके कई लाभ हैं।
- जैतून का तेल बादाम के तेल से ज़्यादा भारी होता है और यह स्किन पर एक प्रोटेक्टिव बैरियर बनाता है। इसलिए, इसे कोहनी, घुटने और पैरों जैसे बेहद ही रूखे एरिया के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
- इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है और आपकी स्किन को कोमल बनाता है।
- हालांकि, यह ऑयली स्किन के लिए बहुत अच्छा नहीं है। अगर इसका ज़्यादा इस्तेमाल किया जाए तो यह पोर्स को क्लॉग कर सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - सर्दियों में स्किन केयर की करने के दौरान इस तरह इस्तेमाल करें बादाम का तेल, त्वचा पर आ सकता है ग्लो
किसका करें इस्तेमाल
- अब सवाल यह उठता है कि बादाम तेल और जैतून तेल में से किसका इस्तेमाल किया जाए तो यह पूरी तरह से आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है।
- ठंड में अपने चेहरे के लिए आप बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि यह काफी लाइट होता है और आप इसे नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकती हैं।
- वहीं, अपने शरीर के लिए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। आप इसे नहाने के बाद लगा लें। यह नमी को लॉक करता है और आपकी स्किन को सॉफ्ट फील करवाता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों