Wed Mar 4, 2026 | Updated 04:51 AM IST
herzindagi
lip care tips

Lip Care Tips: बदलते मौसम में फटने लगे हैं होंठ, करें ये एक काम; रातों-रात हो जाएंगे सॉफ्ट

How To Care Lips: जैसे ही मौसम बदलता है, वैसे ही हमारी स्‍क‍िन में कई सारे बदलाव देखने को म‍िलते हैं। होंठों पर भी बुरा असर पड़ता है। कभी वे सूख जाते हैं तो कभी उन पर पपड़ी जम जाती है और कई बार हल्की जलन भी होने लगती है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं ज‍िससे आपको राहत म‍िलेगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 15:52 IST

Home Remedies For Lips Care: इन दिनों मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। दिनभर चलने वाली हवाओं से हमारी स्किन और बालों को तो नुकसान पहुंचता ही है, साथ ही हमारे होंठ भी रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में इन पर कभी-कभार पपड़ी जमने लग जाती है तो कुछ लोगों को जलन की समस्या भी होती है।

इसके लिए लोग बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप चाहें तो ये दिक्कत कुछ घरेलू नुस्खों से भी दूर हो सकती है। लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने एक ऐसा तरीका बताया है जिससे आप फटे होंठों की समस्या से छुटकारा पा जाएंगी। आइए जानते हैं-

lip care tips (2)

रात में करें ये एक काम

सोने से ठीक पहले होंठों को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें। अब एक छोटी सी कटोरी में 2 से 3 बूंद शहद, उतना ही बादाम का तेल लें। इन्हें अच्छे से मिला लें। इसे उंगली से होंठों पर हल्के-हल्के थपथपाते हुए लगा लें। अब इसे पूरी रात के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

यह भी पढ़ें- Lip Pigmentation को कम करने के लिए आजमाएं एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स, होंठ बनेंगे मुलायम और खूबसूरत

क्यों बेस्ट है ये तरीका?

आपको बता दें कि शहद हमारी स्किन और होंठों को नेचुरली साॅफ्ट रखता है। इसे लगाने से हमारे होंठ ड्राई नहीं होते हैं। वहीं बादाम के तेल से थकान कम होती है और ये भी होंठों को सॉफ्ट रखता है।

ये भी करें

अगर आपके होंठों पर पपड़ी ज्यादा जम रही है, तो हफ्ते में दो बार हल्की स्क्रबिंग कर सकती हैं। चीनी के बहुत बारीक दाने में एक बूंद शहद मिलाकर बस 20 से 30 सेकंड हल्के हाथ से घुमाएं। फिर पानी से साफ करके शहद और बादाम का तेल लगा लें।

यह भी पढ़ें- Cracked Lips Treatment At Home: फटे होंठों के लिए रामबाण घरेलू उपचार

lip care tips (1)

दिन में क्या ध्यान रखें?

  • बार-बार जीभ से होंठों को गीला न करें, इससे ये जल्दी ड्राई हो सकते हैं।
  • बाहर जाते समय हल्का सा लिप बाम जरूर लगाएं।
  • पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं।
  • रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Black Lips Care: होंठ नजर आएंगे गुलाबी, लगाएं ये देसी चीज

तो अगर आपके होंठ भी फट रहे हैं तो रोज रात में बस 2 मिनट ये छोटा सा काम कर लें। इससे आपके होंठ सॉफ्ट और पिंक हो जाएंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- होंठों से निकलने लगी हैं स्किन, तो एक्सपर्ट के बताएं ये घरेलु नुस्खें करें ट्राई

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।