Sat Apr 18, 2026 | Updated 05:38 AM IST
homemade lip scrub for pink lips

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, यह होममेड स्क्रब देगा Soft Pink Lips

क्‍या आपके होंठ भी ड्राई, फटे और डार्क हो गए हैं? इस आसान DIY लिप स्क्रब के बारे में जानें, जो डेड स्किन हटाकर होंठों को सॉफ्ट, स्मूथ, ग्लॉसी और नेचुरली पिंक बनाता है। इससे आप बिना महंगे प्रोडक्‍ट्स के घर पर ही खूबसूरत और हेल्दी लिप्स पा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-04-17, 18:53 IST

क्या आपके होंठ भी ड्राई, फटे हुए, डार्क या बेजान हो गए हैं? बदलते मौसम, डिहाइड्रेशन, ज्यादा चाय-कॉफी या लिप केयर की कमी से होंठ अपनी नेचुरल गुलाबी रंगत खो देते हैं। ऐसे में अब महंगे लिप केयर प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी किचन में ही इसका आसान और असरदार समाधान छुपा हुआ है। आज हम आपको एक ऐसे DIY लिप स्‍क्रब के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ आपके होंठों की डेड स्किन हटाता है, बल्कि होंठों को अंदर से पोषण देकर सॉफ्ट, स्मूथ और नेचुरली पिंक बनाता है। अगर आप इस लिप स्‍क्रब का रेगुलर इस्‍तेमाल करती हैं, तो आपके होंठ हेल्दी, ग्लॉसी और खूबसूरत दिखने लगेंगे। इसके बारे में हमें डॉ. आशना पीटी बता रही हैं। वह एक ग्लो कोच हैं, जो स्किन और आयुर्वेद के जरिए आपकी नेचुरल ब्यूटी और हेल्थ को बेहतर बना सकती हैं।

होममेड लिप स्क्रब की सामग्री

  • चीनी- 1 छोटा चम्मच
  • बादाम का तेल- 1 छोटा चम्मच
  • चाहें तो इसमें 1-2 बूंद शहद भी मिला सकती हैं, जिससे आपके होंठों को एक्स्ट्रा मॉइस्चर मिलेगा।

almond oil for pink lips

होममेड लिप स्क्रब कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें?

  • एक बाउल में चीनी और बादाम का तेल अच्छे से मिक्स करें।
  • इस स्क्रब को अपने होंठों पर हल्के हाथों से 30-40 सेकेंड तक सर्कुलर मोशन में रगड़ें।
  • ध्यान रखें कि ज्यादा प्रेशर न डालें।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें या कॉटन से साफ कर लें।
  • लास्‍ट में लिप बाम या घी जरूर लगाएं।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से जल्दी और अच्‍छे रिजल्ट मिलेंगे।

होममेड लिप स्क्रब के फायदे

हटाता है डेड स्किन

  • चीनी नेचुरल एक्सफोलिएटर है, जो होंठों के जमे हुए डेड स्किन सेल्‍स को हटाकर साफ और सॉफ्ट बनाती है।

ड्राईनेस होती है दूर 

  • बादाम का तेल विटामिन E से भरपूर होता है, जो होंठों को गहराई से हाइड्रेट करता है और ड्राईनेस दूर करता है।

कालापन होता है कम

  • इस होममेड लिप स्‍क्रब का लगातार इस्‍तेमाल करने से होंठों का कालापन कम होता है और नेचुरल पिंक टोन वापस आता है।

स्मूथ और ग्लॉसी लिप्‍स

  • यह स्क्रब होंठों का टेक्सचर सुधारता है, जिससे लिप्‍स सॉफ्ट, प्लंप और शाइनी दिखाई देते हैं।

फटे होंठों को करता है रिपेयर

  • यह दरारों को भरकर होंठों को हेल्दी बनाता है और दर्द से राहत देता है।

बढ़ाता है ब्लड सर्कुलेशन

  • हल्की स्क्रबिंग से होंठों में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे नेचुरल रंग निखरता है।

lip scrub fo pink lips

होममेड लिप स्क्रब इस्‍तेमाल करने का सही समय

इस स्‍क्रब का इस्‍तेमाल रात को सोने से पहले करें, ताकि आपके होंठ रातभर रिपेयर हो सकें और सुबह सॉफ्ट, पिंक और फ्रेश दिखाई दें।

यह भी पढ़ें- Pink Lips: कटे-फटे और काले होंठों को गुलाबी और हाइड्रेटेड बनाने में काम आएगा यह नुस्खा, जानें कैसे?

होममेड लिप स्‍क्रब का इस्‍तेमाल करते समय आपको कुछ चीजों का ध्‍यान रखना होगा। ज्यादा या रोजाना स्क्रब न करें। अगर होंठ ज्यादा फटे हों तो हल्के हाथ से ही स्क्रब करें। स्क्रब के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं और दिनभर पानी पीती रहें, ताकि होंठ हाइड्रेटेड रहें।

यह भी पढ़ें- Dark Lips: काले होंठ कुछ ही दिनों में हो सकते हैं गुलाबी, करें यह उपाय

इस आसान और असरदार ब्यूटी हैक को सेव करके आज ही ट्राई करें। कुछ ही दिनों में आपके होंठ सॉफ्ट, पिंक और बेहद खूबसूरत बन जाएंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।