Dark Lips Treatment:चेहरे की त्वचा से अधिक नाजुक हमारी होंठों की त्वचा होती है, लेकिन ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल करने और सही तरीके से पोषण न मिलने के वजह से होंठ काले पड़ने लगते हैं। हालांकि, इसके लिए आप बाहर से कई ट्रीटमेंट लें सकती हैं।
गुलाबी होंठ पाने के लिए आप घरेलू चीजों की भी सहायता ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जो आपके काले पड़े होंठों को गुलाबी बनाने में सहायता करेगा। साथ ही बताएंगे इससे मिलने वाले लिप्स को फायदे-
गुलाबी होंठ पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- मलाई
- गुलाब की पंखुडियां
गुलाब की पंखुड़ियों को होंठों पर लगाने से क्या होता है?
- होंठों की त्वचा के पीएच लेवल को बरकरार रखने में सहायता करता है।
- डार्क स्पॉट्स को हटाने में बेहद असरदार है।
- लिप्स की स्किन को गुलाबी करने में सहायता करती हैं।
मलाई को होंठों के लिए कैसे फायदेमंद होता है?
- इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है, जोडार्क स्पॉट्सको हटाने में मदद करता है।
- वहीं यह लिप्स को पोषण देकर हाइड्रेटेड बनाने में मददगार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें:शहद की मदद से बनाएं ये तीन लिप स्क्रब
गुलाबी होंठ पाने के लिए क्या करें?
- सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच मलाई मिला लें।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आप ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
- 20 मिनट तक इसे होंठों पर लगा रहने दें।
- आप चाहे तो हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
- अब पानी और कॉटन की मदद से होंठों को साफ कर लें।
- इसके बाद आप नार्मललिप केयर रूटीनको फॉलो कर सकती हैं।
- इस घरेलू नुस्खे को आप हफ्ते में 3 से 4 बार तक ट्राई कर सकती हैं।
- लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपको कुछ ही दिनों में काले पड़े होंठ गुलाबी होते नजर आएंगे।
नोट -किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको काले पड़े होंठों को गुलाबी बनाने का करने का तरीका और इससे मिलने वाले फायदे पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों