herzindagi
how to get soft lips

मुलायम होंठों के लिए फॉलो करें ये रूटीन

सॉफ्ट और गुलाबी होंठ देखने में बेहद सुंदर लगते हैं, लेकिन सही केयर न करने की वजह से होंठों की खूबसूरती कम हो जाती है। मुलायम होंठों के लिए आपको लिप केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-03-22, 12:16 IST

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम होंठ करते हैं। सुंदर होंठ यानी गुलाबी और मुलायम, लेकिन केमिकल से बनी लिपस्टिक और इस खराब लाइफस्टाइल के कारण होंठों की खूबसूरती कम हो जाती है। होंठ फटने और काले पड़ने लगते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको गुलाबी और मुलायम होंठों के लिए लिप केयर रूटीन बताएंगे।

हाइड्रेट करें

how to hydrate lips

जब भी आप सुबह उठें, उस समय चेहरे के साथ साथ अपने लिप्स को भी साफ कर लें। लिप बाम या वैसलीन के कारण होंठों पर सफेद रंग की एक लेयर बन जाती है जो देखने में अच्छी नहीं लगती है। चेहरे की तरह अपने होंठों को भी मॉइश्चर करें। यानी आपको अच्छे लिप बाम का इस्तेमाल करना है। जब भी आपको लगे कि आपके होंठ ड्राई हो रहे हैं तुरंत बाम लगाएं। अक्सर लोग यह गलती करते हैं कि वह दिन में केवल एक ही बार बाम का इस्तेमाल करते हैं, जिससे लिप्स दोबारा ड्राई हो जाते हैं।

एक्सफोलिएट करना है जरूरी

चेहरे की तरह ही होंठों को भी एक्सफोलिएट करें। ऐसा करने से होंठों की डेड स्किन रिमूव हो जाएगी, जिससे आपके होंठ सॉफ्ट और गुलाबी नजर आएंगे।

कैसे करें एक्सफोलिएट?

how to exfoliate lips ()

  • आप बाजार से लिप स्क्रब खरीद सकती हैं। इसके अलावा शहद और चीनी से भी होंठों को स्क्रब कर सकती हैं।
  • स्क्रब को होंठों पर लगाएं।
  • अब सर्कुलर मोशन में 30 सेकंड के लिए रब करें।
  • अब 10 मिनट के लिए स्क्रब को होंठों पर लगा रहने दें, ताकि यह अच्छे से अब्सोर्ब हो जाए।
  • अब गर्म पानी से लिप्स को साफ कर लें।
  • अब साफ तौलिए से होंठों को पोंछ लें और आखिर में लिप बाम लगाएं।
  • हफ्ते में केवल 1-2 बार ही लिप्स को एक्सफोलिएट करें

इसे भी पढ़ें:घर में मौजूद यह एक चीज होंठों को बना सकती है मुलायम

लिप मास्क का करें इस्तेमाल

रात में होंठों पर लिप मास्क लगाकर सोएं। बाजार में आपको आसानी से लिप मास्क मिल जाएंगे। आप चाहें तो घर पर भी यह मास्क बना सकती हैं। लिप मास्क लगाने से लिप्स मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रहेंगे। अगर आप ज्यादातर समय बाहर पर बिताती हैं तो आपको ऐसा लिप बाम खरीदना चाहिए जिसमें एसपीएफ की क्वालिटी हो।

इसे भी पढ़ें:गुलाबी और मुलायम होंठों के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट द्वारा बताए गए ये टिप्स

इन बातों का रखें ध्यान

lip care ()

  • आपको रात में होंठों पर लिपस्टिक लगाकर नहीं सोना चाहिए। हमेशा सोने से पहले मेकअप जरूर रिमूव करें। लिपस्टिक रिमूव करने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। इसके बजाय आप नारियल का तेल और ऑलिव ऑयल जैसी नेचुरल चीज़ों से भी मेकअप साफ कर सकती हैं।
  • क्या आपको होंठों पर जीभ लगाने की आदत है? यह आदत आपके होंठों को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए बार-बार होंठों पर जीभ नहीं लगानी चाहिए। इसके कारण होंठ ड्राई होकर फटने लगते हैं।
  • आपको अपने होंठों पर हाथ भी नहीं लगाना चाहिए। हमारे हाथ गंदे होते हैं, जिनमें बैक्टीरिया पनपते हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिप्स पर हाथ लगाएंगी तो इसके कारण न केवल होंठ ड्राई हो सकते हैं बल्कि इन्फेक्शन होने का भी खतरा रहता है।
  • अगर आपके होंठ फट रहे हैं तो इन्हें जबरदस्ती छिले नहीं। ऐसा करने से होंठों में से खून निकलने लगता है और कई बार तो घाव भी बन जाते हैं।
  • अगर आपके होंठ ड्राई और काले पड़ने लगे हैं तो 1 चम्मच अखरोट पाउडर में 1-2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे अपने होंठों पर लगाएं और फिर कुछ देर बाद पानी से होंठों को साफ कर लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।