herzindagi
lip care tips,dry lips remedy,dark lips treatment,matte lipstick lip care,how to care for lips after lipstick,natural remedies for dry lips,honey and coconut oil for lips,aloe vera gel for chapped lips

लिपस्टिक हटाने के बाद होंठों पर लगाएं ये 3 चीजें, नहीं होगी डार्कनेस और ड्राइनेस

लिपस्टिक से होंठ खूबसूरत जरूर लगते हैं, लेकिन इसकी सही देखभाल न की जाए तो होंठ डार्क और ड्राई हो सकते हैं। मुख्य रूप से मैट लिपस्टिक होंठों की नमी छीन लेती है। ऐसे में लिपस्टिक हटाने के बाद आपके लिए होठों की केयर करना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए आपको बताते हैं ऐसी चीजों के बारे में जो आप लिपस्टिक को होठों से हटाने के बाद इस्तेमाल में ला सकती हैं और होंठों की ड्राइनेस भी कम कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 11:01 IST

आमतौर पर लड़कियां होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। यूं कहा जाए कि आज के समय में लिपस्टिक मेकअप का सबसे अहम हिस्सा बन चुकी है। ऑफिस हो, पार्टी हो या कोई भी खास मौका लिपस्टिक के बिना आपका मेकअप लुक अधूरा सा लगता है। लेकिन जितनी जरूरी लिपस्टिक है, उतना ही जरूरी है लिपस्टिक के इस्तेमाल के बाद होंठों की केयर करना। कई बार हम मैट लिपस्टिक का भी इस्तेमाल करते हैं जो होंठों को ड्राई कर सकती हैं। लड़कियां लिपस्टिक तो लगाती हैं, लेकिन उसे हटाने के बाद होंठों की सही देखभाल नहीं करती हैं। ऐसे में होंठ ज्यादा ड्राई और डार्क होने    लगते हैं। यही वजह है कि समय के साथ होंठ डार्क, ड्राई और फटे हुए नजर आने लगते हैं। ज्यादातर लिपस्टिक में मैट फॉर्मूला होता है, जो होठों की नमी छीन सकता है। ऐसे में अगर आप लिपस्टिक हटाने के बाद कुछ चीजें होंठों पर लगाती हैं तो होंठ नरम और मुलायम तो बने ही रहेंगे और इनकी डार्कनेस भी काम होगी। आइए जानें कौन सही हैं वो चीजें जिनका इस्तेमाल आप लिपस्टिक हटाने के बाद कर कर सकती हैं।

शहद का करें इस्तेमाल  

शहद को प्राकृतिक मॉइस्चराइजर और प्राकृतिक हीलर माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और हाइड्रेटिंग गुण मौजूद होते हैं, जो होठों की ड्राईनेस को दूर करने के लिए बेहद कारगर होते हैं। आप रात में जब भी होंठों से लिपस्टिक हटाएं उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से होंठों को साफ करें। उसके बाद उंगली की मदद से होंठों पर शहद की पतली परत लगाएं। इसे 15–20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर होंठों को पानी से साफ कर दें। इससे होंठों की ड्राइनेस दूर होती है और डार्कनेस भी कम होती है।

यह भी पढ़ें- लिपस्टिक से पहले होंठों पर भूलकर भी न लगाएं ये 4 चीजें, नहीं तो खराब हो जाएगा आपका लुक

apply honey on lips

नारियल तेल का करें इस्तेमाल

नारियल तेल विटामिन E से भरपूर होता है, जो होंठों की स्किन को रिपेयर करते हैं। मुख्य रूप से अगर आपके होंठ लिपस्टिक की वजह से काले पड़ गए हैं, तो यह उपाय आपके बेहद फायदेमंद है। लिपस्टिक हटाने के बाद 2–3 बूंद नारियल का तेल लेकर होंठों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे आप होंठों पर लगाए रखें। यह उपाय होंठों की डार्कनेस को कम करता है और होंठों को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है। रोज रात के समय लिपस्टिक हटाने के बाद होंठों पर  नारियल तेल से मसाज करने से होंठ गुलाबी और हेल्दी बने रहते हैं।

यह भी पढ़ें- लाइट कलर ड्रेस के साथ चुनें ये लिपस्टिक शेड्स, खूबसूरती में लग जाएंगे चार-चांद

apply coconut oil

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

एलोवेरा जेल सिर्फ चेहरे के लिए ही नहीं, बल्कि होंठों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मॉइस्चराइजिंग गुण आपके होंठों की ड्राइनेस और जलन को तुरंत दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप ताजा एलोवेरा जेल लें या शुद्ध एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। रात के समय लिपस्टिक हटाने के तुरंत बाद होंठों पर एलोवेरा जेल की हल्की परत लगाएं और इसे 15 से 20 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। एलोवेरा जेल होंठों पर होने वाली किसी भी तरह की जलन और रूखेपन को दूर करता है। साथ ही, यह डेड स्किन को दूर करने में मदद करता है जिससे होंठ सॉफ्ट बने रहते हैं।

अगर आप भी लिपस्टिक को होंठों से हटाने के बाद यहां बताई चीजों का इस्तेमाल करेंगी तो आपको अपनी होंठों को ज्यादा लंबे समय तक सॉफ्ट बनाए रखने में मदद मिलेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।